Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

PM मोदी आज गुजरात की हर गली में चुनावी प्रचार कर रहे हैं: CM गहलोत

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है. भाजपा-कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता चुनावी जनसभा को संबोधित कर वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोरबी केबल ब्रिज हादसे को लेकर बयान दिया है. सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात की जनता एक मौका कांग्रेस को देकर देखे तभी दोनों के शासन में अंतर पता चल जाएगा.

गुजरात के नर्मदा जिला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि PM गुजरात की हर गली में प्रचार कर रहे हैं, यह स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि BJP ने राज्य के लिए काम नहीं किया. मोरबी में 135 लोगों की मृत्यु हुई इसकी जांच नहीं हुई. यदि आप हमें वोट देते हैं, तो BJP आत्मनिरीक्षण करने पर मजबूर हो जाएगी.

इसके अलावा सीएम गहलोत ने कहा कि मोरबी हादसे में हमने मांग की कि कमीशन द्वारा जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आए. लोगों को सजा होगी तो भविष्य में कोई ऐसी गलती नहीं करेगा. मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया, सरकार को लताड़ लगाई पर इन्हें लताड़ से भी फर्क नहीं पड़ता.

संबंधित पोस्ट

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, पीएम मोदी ने की विपक्ष से खास अपील

Admin

ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણી ૨૦૨૨ અંતર્ગત આમ આદમી પાર્ટી તરફથી પ્રથમ યાદી

Karnavati 24 News

नेस्ले मोगा द्वारा ग्राम मल्लिया विद्यालय में पेयजल टंकी का उद्घाटन

Karnavati 24 News

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष महाजन विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल

રાજ્યસભામાં વડાપ્રધાને કરી ગર્જના, કહ્યું – આ દેશ કોઈ પરિવારની જાગીર નથી; આખો વખત લાગ્યા ‘મોદી-અદાણી ભાઈ-ભાઈ’ના નારા

Admin

प्रियंका का भाजपा पर बड़ा हमला, बोलीं- बेरोजगारी और महंगाई के आतंक के बारे में क्यों नहीं करते हैं बात ?

Karnavati 24 News