Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

IND vs SA: डीन एल्गर का बड़ा बयान, सीरीज जीतने के लिए केपटाउन में करेंगे खास रणनीति

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 11 से बराबरी पर है. केपटाउन टेस्ट विजेता का फैसला करेगा
साउथ अफ्रीका की टीम ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में जीत हासिल करके भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. दूसरे टेस्ट में टीम की जीत के हीरो रहे डीन एल्गर को उम्मीद है कि केप टाउन में भी परिणाम उनके ही पक्ष में रहेगा. कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) के अनुसार भारत के खिलाफ वांडरर्स में जीत साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम के लिए सही दिशा में उठाया कदम है और सुधार की गुंजाइश के बावजूद अंतिम टेस्ट से पहले मेजबान टीम अपनी रणनीति में अधिक बदलाव नहीं करेगी.

पहले टेस्ट में 113 रन की हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए यहां दूसरे टेस्ट में सात विकेट की जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी. ‘स्पोर्ट्स24’ ने एल्गर के हवाले से कहा, ‘यह सकारात्मक कदम है, इसमें कोई संदेह नहीं और सही दिशा में उठाया गया कदम.’ उन्होंने कहा, ‘हमें अब भी चुनौतीपूर्ण मुकाबलों का सामना करना है और इसमें मंगलवार से शुरू हो रहा अगला टेस्ट भी शामिल है. हमें अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा और महत्वपूर्ण यह होगा कि खिलाड़ी कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.’

एल्गर ने कहा सही दिशा में जा रही है टीम
एल्गर ने दूसरी पारी में नाबाद 96 रन की पारी खेलने के अलावा रेसी वान डेर डुसेन और तेंबा बावुमा के साथ उपयोगी साझेदारियां करके अपनी टीम को जीत दिलाई. कप्तान का मानना है कि इस जीत से उनकी अनुभवहीन टीम अंतिम टेस्ट में जोश से भरी होगी. उन्होंने कहा, ‘हालांकि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इससे टीम में शामिल कई खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.’ एल्गर ने कहा, ‘हमारी टीम थोड़ी अनुभवहीन है लेकिन हमें पता है कि सभी चीजें हमारे पक्ष में नहीं होंगी.’

केपटाउन में खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रृंखला का निर्णायक और अंतिम टेस्ट केपटाउन में न्यूलैंड्स में मंगलवार से खेला जाएगा और एल्गर का मानना है कि मेजबान टीम में सुधार की गुंजाइश है. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, ‘हमारा ध्यान कुछ विभागों पर है और केपटाउन टेस्ट से पहले हमें उन पर अधिक ध्यान देना होगा.’ उन्होंने कहा, ‘हमें अपनी रणनीति का कड़ाई से पालन करना होगा इसलिए केपटाउन टेस्ट में हम अपनी रणनीति में अधिक बदलाव नहीं करेंगे.’

संबंधित पोस्ट

विराट के करियर का सबसे खराब दौर: 10 साल में पहली बार IPL में सबसे खराब औसत

टी-20 वर्ल्ड कप टीम का चयन इंग्लैंड दौरे से:सौरव गांगुली बोले-आयरलैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज बस एक टेस्ट, असली टीम इंग्लैंड में चुनी जाएगी

Karnavati 24 News

KKR vs RR: કોલકાતા-રાજસ્થાન મેચની હેડ-ટુ-હેડ, પ્લેઇંગ-11, પિચ રિપોર્ટ, લાઇવ સ્ટ્રીમિંગ અને મેચની હાર-જીત, જાણો તમામ વિગતો

Karnavati 24 News

क्या IPL 2023 के बाद एमएस धोनी लेंगे संन्यास? CSK के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया अहम संकेत

Karnavati 24 News

आज गुजरात से कोलकाता की भिड़ंत: 6 मैचों में 5 जीत के साथ गुजरात टॉप पर, कोलकाता सिर्फ 3 मैच जीत सका

Karnavati 24 News

क्यों MI सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुआ?: 5 वजहों से IPL चैंपियन को लगा बड़ा झटका

Karnavati 24 News