Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

FIFA ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को किया सस्पेंड, महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं कर पायेगा भारत

विश्व फुटबाल संचालन संस्था फीफा (FIFA) ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. संघ के कार्यों में तीसरी पार्टी के दखल के कारण फीफा ने भारत के फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड किया है.  इस फैसले के बाद ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और भारतीय फुटबाल टीम किसी भी इंटरनेशनल मैच का हिस्सा नहीं बन सकती है. फीफा के इस फैसले का असर भारत की अंडर-17 महिला विश्वकप पर पड़ सकता है. अगर फीफा इस बैन को नहीं हटता है तो भारत फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी नहीं कर पायेगा

फीफा द्वारा बनाये गये नियमों का किया गया उल्लंघन

फीफा ने अपने बयान में कहा कि फीफा काउंसिल के ब्यूरो ने एकमत होकर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने का फैसला किया है. इसमें तीसरी पार्टी का दखल हो रहा है, जो फीफा द्वारा बनाये गये नियमों का उल्लंघन है

जब ये शर्त होगी पूरी तब फीफा हटायेगा बैन

AIFF पर लगा यह बैन तभी हट सकता है, जब AIFF एक्जिक्यूटिव कमिटी को पूरी तरह से हटा कर उसकी जगह सीओए (कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स) को शक्ति दी जाये और AIFF एडमिनिस्ट्रेशन को रोजमर्रा के कामों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल हो जाये.

फीफा ने पहले ही सस्पेंड करने की दी थी चेतावनी

बता दें कि फीफा ने इस महीने की शुरुआत में ही ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड करने की धमकी दी थी. यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दी गयी थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है. 28 अगस्त को चुनाव होने हैं. फीफा का कहना है कि वह अपनी सदस्य इकाइयों के संचालन में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के विरुद्ध है.

संबंधित पोस्ट

Bezpłatne Spiny zbytnio Rejestrację i Z brakiem Depozytu 2025

Sizzling Hot Slot Internetowego zagraj po automat darmowo oraz pod finanse

Hoedanig lepelen gokhal profijt zonder vals te performen

Best Real money Online casinos For the Us 2025

Officiële webpagin va gij Golden Pand Casino afwisselend Holland

Automaty do gierek online Bezpłatne 20 złoty kasyna depozytowe sloty w lokalnych kasynach