Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

CWG 2022 – भारतीय हॉकी टीम के साथ हुई बेईमानी

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले तीन क्वार्टर तक 1-0 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में वापसी की और वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में गोल दाग स्कोर 1-1 कर दिया। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने भारतीय डिफेंडर्स मुस्तैदी से खड़ी रहीं, जबकि फॉरवर्ड लगातार अटैक करते रहे। नतीजा फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम को ‘बेईमानी’ का सामना करना पड़ा। दरअसल, भारतीय गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया ने पहले शूट को बचा लिया था, लेकिन टाइमर ही चालू नहीं हो सका। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को उसी शूट को दोबारा लेने का मौका मिला। इस पर उनके खिलाड़ी ने कोई चूक नहीं की और गोल दाग दिया। इससे भारतीय टीम उबर नहीं सकी और पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार गई। हालांकि, टाइमर नहीं चालू होने की घटना ने भारतीय फैन्स में आक्रोश पैदा कर दिया है और वह अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (FIH/एफआईएच) पर बेईमानी करने का आरोप लगा रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, सूर्यकुमार और राहुल के बीच भागीदारी अहम थी : कप्तान रोहित

Karnavati 24 News

घर में लगातार हार के क्रम को तोडना चाहेगी लखनऊ सुपर जॉइंट्स

Admin

जडेजा हमेशा फिक्स कप्तान थे: धोनी ने महीनों पहले जडेजा को कप्तानी छोड़ने की बात कही थी, बाद में ही किया था ऐलान

Karnavati 24 News

इंडियन राउंड ” 50 मीटर व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता गोल्डचंदनकियारी में संचालित तीरंदाजी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों में प्रसन्नता व्याप्त

IPL 2023: CSK को लगा झटका, दो हफ्ते के लिए बाहर होंगे स्टार तेज गेंदबाज

Admin

स्मृति मंधाना की अफलातुन पारी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया

Karnavati 24 News