Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

 Cricket Trolling: KKR की इस पोस्ट पर भिड़ गए धोनी-गंभीर के फैंस, रविंद्र जडेजा भी हुए शामिल

Cricket Trolling: IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की एक पोस्ट पर एमएस धोनी (MS Dhoni) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के फैंस सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ पड़े हैं. एक तरफ KKR और गौतम गंभीर के फैंस धोनी को ट्रोल कर रहे हैं तो दूसरी और धोनी के फैंस KKR और गंभीर को टारगेट किए हुए हैं. यह सब KKR की एक पोस्ट के बाद से शुरू हुआ.

दरअसल, एशेज के चौथे टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के आखिर दो विकेट झटकने के लिए आक्रामक फिल्ड सेट की थी. ऑस्ट्रेलिया के 9 फिल्डर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घेरकर खड़े थे. KKR ने सिडनी टेस्ट की इस तस्वीर के साथ 2016 के एक पुराने IPL मैच की तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में KKR के फिल्डर्स एमएस धोनी को घेरकर खड़े थे. गौतम गंभीर ने धोनी के खिलाफ यह आक्रामक फिल्ड लगाई थी. KKR ने इन दोनों फोटो को साथ डालकर लिखा था, टेस्ट क्रिकेट का यह क्लासिक मूव आपको एक टी20 मास्टरस्ट्रोक की याद दिलाएगा. बस इसी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जंग चालू हो गई.

संबंधित पोस्ट

IPL 2023 Points Table: દિલ્હીને હરાવીને ટોપ પર પહોંચી ગુજરાત ટાઇટન્સ

Admin

कप्तान जसप्रीत बुमराह: आईपीएल सनसनी से लेकर भारतीय टेस्ट कप्तान तक

Karnavati 24 News

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, ब्रॉड के एक ओवर में बनाएं 35 रन

Karnavati 24 News

WPL 2023 / गुजरात की दिग्गज टीम 3 विकेट के नुकसान से टूर्नामेंट से बाहर, यूपी वॉरियर्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह

Karnavati 24 News

अपने कमेंट्री कार्यकाल के दौरान वीरेंद्र सहवाग द्वारा की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रशंसकों ने उग्र प्रतिक्रिया व्यक्त की

Karnavati 24 News

सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान जल्द शुरू किया जाएगा महिला आईपीएल