Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

Beauty Tips : 40 की उम्र के पार अपनी स्किन का ऐसे रखें खयाल

40 साल की उम्र के बाद स्किन ढलने लगती है. स्किन में ढीलापन और झुर्रियों का असर दिखने लगता है. ऐसे में त्वचा का बहुत अच्छी तरह से खयाल रखना जरूरी होता है. यहां जानिए 40 के बाद स्किन केयर के आसान तरीकों के बारे में.
उम्र का असर (Age Effect) हमारी स्किन पर भी नजर आता है. विशेषज्ञों की मानें तो ज्यादातर 40 साल की उम्र के बाद हमारी स्किन में फर्क पड़ने लगता है. कोलेजन के निर्माण (Collagen Production) में कमी आने से स्किन ड्राई होने लगती है और स्किन में ढीलापन आना शुरू हो जाता है. इसके कारण बढ़ती उम्र का असर चेहरे (Face) पर नजर आने लगता है. ऐसे में स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है. अगर आप भी उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं, या इसके करीब हैं, तो अभी से अपनी स्किन की केयर शुरू कर दीजिए. इससे आप खुद को लंबे समय तक जवां बनाकर रख सकती हैं.

हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें
हफ्ते में कम से कम एक बार स्किन को स्क्रब जरूर करें. इसके लिए अपनी स्किन टाइप का स्क्रब चुनें या आप देसी चीजों के जरिए भी ​स्क्रब कर सकती हैं. इससे आपकी डेड स्किन बाहर निकल जाएगी. इसके अलावा हर दिन स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जेल बेस्ड स्क्रब को चुनें.

स्किन पर जेंटल प्रोडक्ट्स यूज करें
इस उम्र में कभी ​भी स्किन पर हार्ड चीजों का इस्तेमाल न करें, उनका नेगेटिव असर होता है. इसलिए हमेशा लाइट और जेंटल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. आप हर्बल प्रोडक्ट्स का विकल्प भी चुन सकती हैं.

विटामिन सी युक्त चीजें लें
विटामिन सी युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. विटामिन सी आपकी स्किन में कसाव लाने का काम करता है. इसके अलावा अलसी, अखरोट, बादाम आदि नट्स खाएं. ज्यादा से ज्यादा पानीदार सब्जियां, फल आदि लें और भरपूर मात्रा में पानी पीएं ताकि स्किन हाइड्रेट रहे.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. ये आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने का काम करता है. सर्दियों में भी धूप लेते समय सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें.

रात के समय स्किन को क्लीन करें
रात को सोते समय रोजाना स्किन को क्लीन करना बहुत जरूरी है. इसलिए रात के समय मुंह को माइल्ड फेसवॉश से अच्छे से साफ करें. इसके बाद बादाम, नारियल या जैतून के तेल से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें. आप मसाज के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. अगर मेकअप किया है तो रात को मेकअप हटाकर स्किन को क्लीन करने के बाद ही सोएं.

संबंधित पोस्ट

आज हम लोग तुलसी बाबा के द्वारा विप्र वंदना के विषय को जानेंगे

Karnavati 24 News

महाशिवरात्रि पर ब्रज के इस मंदिर में शिव के गोपी रूप को देखने के लिए जुटती है भक्तों की भीड़

Karnavati 24 News

होंठों पर दिखे ये निशान तो हो सकता है कैंसर, न करें नजरअंदाज

Karnavati 24 News

बिहार की अति फेमस हे लिट्टी चोखा। आज ही बनाए।

Karnavati 24 News

घर में कुत्ता पालने से क्या होता हे। शुभ या अशुभ हे कुत्ता।

दिल की बीमारी का नया इलाज: हार्ट अटैक से मरी हुई कोशिकाओं को हार्मोन की मदद से पुनर्जीवित किया जा सकता है, चूहों पर प्रयोग सफल

Karnavati 24 News