Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

Asha Bhosle जितनी परदे पर थी छाई, रीयल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही

Sadhana and Asha Bhosle legal battle: 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस साधना (Sadhana) की रील लाइफ जितनी शानदार रही उनकी रीयल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही. अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में साधना (Sadhana) बहुत तकलीफ में थीं. हालांकि, हर किसी ने उनसे किनारा कर लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी प्रॉपर्टी को लेकर साधना को आशा भोंसले (Asha Bhosle) के साथ सालों तक कानूनी लड़ाई तक लड़नी पड़ी थी. साधना ने अपने दौर के मशहूर फिल्म डायरेक्टर आरके नैय्यर से शादी की थी. शादी के बाद वो मुंबई के खार में एक घर में रहती थीं. इसी घर में साधना (Sadhana) ने अपनी ज़िंदगी के 50 साल गुज़ारे थे. लेकिन साल 1995 में एक्ट्रेस के पति का देहांत हो गया था, जिसके बाद साधना (Sadhana) अकेली रह गईं.

साधना जहां रहा करती थीं, उस प्रॉपर्टी को लेकर साल 2008-2010 के बीच झगड़ा शुरू हो गया. उनके बंगले के पास एक बिल्डर भी रहा करता था, उसकी नज़र भी साधना के बंगले पर थी. उन्होंने अच्छे दाम पर साधना का घर आशा भोंसले को ऑफर किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो बिल्डर कुछ लोगों को लेकर साधना के घर उन्हें धमकाने भी गया था. इसके बाद साधना ने पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
वहीं, आशा भोंसले को उस घर के लिए बिल्डर ने इतनी रकम ऑफर की थी कि उन्होंने भी साधना पर केस दर्ज कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त साधना ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों से सपोर्ट मांगा लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया. हालांकि, महेश भट्ट और सलीम खान ने साधना की मदद की थी. लेकिन बात बन नहीं पाई. इसी टेंशने में साधना की तबीयत ख़राब होती चली गई और साल 2015 में साधना का निधन हो गया.

संबंधित पोस्ट

सूरत के जैन मुनि शांतिसागर दुष्कर्म मामले में दोषी करार: कॉलेज गर्ल को धार्मिक समारोह के लिए सूरत बुलाकर किया था रेप, सजा पर फैसला कल – Gujarat News

Gujarat Desk

साबरमती जेल में 3 कैदियों ने आतंकी को पीटा: आंख में चोट लगी; कई जगह हमले की थी प्लानिंग, गुजरात ATS ने किया था अरेस्ट

Gujarat Desk

गर्लफ्रेंड के साथ देर रात सैर पर निकले क्रिस मार्टिन: अहमदाबाद में कॉन्सर्ट के दूसरे दिन मार्टिन ने बुमराह के लिए गाया स्पेशल सॉन्ग – Gujarat News

Gujarat Desk

आलिया के चाचा मुकेश को अब तक नहीं मिला शादी का निमंत्रण, वजह है एक्ट्रेस के पिता महेश भट्ट से मनमुटाव

Karnavati 24 News

गुजरात के पोरबंदर में कोस्टगार्ड हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत: नियमित उड़ान पर था ALH ध्रुव, एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान हादसा – Gujarat News

Gujarat Desk

वलसाड में बना विश्व का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग: 36 लाख रुद्राक्ष से बना 36 फीट ऊंचा शिवलिंग,इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली – Gujarat News

Gujarat Desk