Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद विमान हादसा- 248 शवों के DNA सैंपल लिए: 19 के मैच हुए, 3 शव परिजन को सौंपे; 190 एम्बुलेंस-वाहन स्टैंडबाय पर

अहमदाबाद2 मिनट पहले

कॉपी लिंकपीड़ित परिवारों से संपर्क बनाने के लिए 230 टीमें बनाई गई हैं। जो शवों को सही सलामत पहुंचाने और कागजी कार्रवाई पूरी करने में परिवारों की मदद करेंगीं। - Dainik Bhaskar

पीड़ित परिवारों से संपर्क बनाने के लिए 230 टीमें बनाई गई हैं। जो शवों को सही सलामत पहुंचाने और कागजी कार्रवाई पूरी करने में परिवारों की मदद करेंगीं।

अहमदाबाद विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंच गया। शनिवार रात तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए। इनमें से 19 मैच हुए। 3 शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं। उनके डेथ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए गए।

एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में हैं। 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं। हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों में से 11 के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से करीब 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं। बाकी के ताबूत बनाने का काम जारी है।

DGCA के आदेश पर एअर इंडिया ने अपनी फ्लीट में शामिल 9 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की वन-टाइम सेफ्टी चेकिंग की। 24 विमानों की चेकिंग होनी बाकी है। एयरलाइन के पास 26 बोइंग 787-8 और सात बोइंग 787-9 हैं।

प्लेन हादसे का फुटेज

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज का सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज का सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।

पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’

यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें…

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर बैठे मृतकों के परिजन।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर बैठे मृतकों के परिजन।

शनिवार को क्रेन के जरिए विमान का मलबा हटाया गया।

शनिवार को क्रेन के जरिए विमान का मलबा हटाया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घटनास्थल का दौरान किया। अस्पताल जाकर घायलों से भी मिले।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घटनास्थल का दौरान किया। अस्पताल जाकर घायलों से भी मिले।

प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए

अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

​​​​1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)

2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)

3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)

5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे

अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

कॉपी लिंकउड्डयन मंत्री बोले- 3 महीने में जांच टीम रिपोर्ट सौंपेगी

नागरिक उड्डयन मंत्री ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। एयरपोर्ट से 2 किमी की दूरी पर हादसा हुआ। हर पहलू से हादसे की जांच की जा रही है।

शुक्रवार शाम 5 बजे ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ है। ब्लैक बॉक्स से हादसे का कारणों का पता चलेगा। 650 फीट की ऊंचाई पर खराबी आई। पायलट ने इमरजेंसी सूचना दी थी। 3 महीने में जांच टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस जांच टीम में DGCA और IB के अधिकारी शामिल हैं।

वहीं, नागरिक उड्डयन सचिव एसके सिन्हा ने बताया कि विमान दुर्घटना की जांच सुचारू रूप से चल रही है। 16 जून को जांच अधिकारियों की बैठक होगी।

10 मिनट पहले

कॉपी लिंकमार्च में प्लेन के दाएं इंजन की मरम्मत हुई

PTI के मुताबिक, एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के दाएं इंजन की मार्च में मरम्मत की गई थी। इसके अलावा बाएं इंजन की भी जांच की गई थी। जून 2023 में इसकी पूरी जांच की गई थी। अगली जांच इस साल दिसंबर में होनी थी। प्लेन में GE एयरोस्पेस के बनाए GEnx इंजन लगे थे। प्लेन के इंजन कोई समस्या नहीं थी।

10 मिनट पहले

कॉपी लिंकशव से जुड़ी जानकारी के लिए अस्पताल ने नंबर जारी किए

अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने शवों की जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि केवल इन नंबरों अधिकृत व्यक्ति के किए कॉल पर ही ध्यान दें। यह कॉल DNA मैच और शव के आने की सूचना देगा। 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875।

14 मिनट पहले

कॉपी लिंकपायलट्स ने MAYDAY कॉल दिया था

DGCA के मुताबिक, उड़ान भरते ही पायलट्स ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को MAYDAY कॉल दिया था। इसका मतलब कि इमरजेंसी की सूचना दी। लेकिन इसके बाद ATC के कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला।

14 मिनट पहले

कॉपी लिंकप्लेन ने 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी, फिर गिरने लगा

अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार हो गई थी। विमान ने अधिकतम 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी और उसके बाद वह नीचे गिरने लगा। उसकी गिरने की रफ्तार -475 फीट प्रति मिनट रिकॉर्ड की गई।

15 मिनट पहले

कॉपी लिंकटाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ देगा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा।

बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा। एअर इंडिया ने भी घायलों और मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए के अलावा 25 लाख रुपए की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है।

16 मिनट पहले

कॉपी लिंकबोइंग के CEO बोले- जांच में पूरा सहयोग करेंगे

बोइंग के CEO केली ऑर्टबर्ग ने कहा, ‘हम यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अहमदाबाद में हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी सहानुभूति है।’

उन्होंने एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बोइंग की एक टीम जांच में भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की पूरी मदद के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रपति चुनाव से पहले शनिवार को बीजेपी सांसदों को पीएम के साथ डिनर पर न्योता |

Karnavati 24 News

कोस्ट गार्ड ने राइफल से खुद को उड़ाया, हालत नाजुक: गांधीनगर में कोस्ट गार्ड ऑफिसर्स मेस में हुई घटना,नाश्ता करने बैठा था जवान – Gujarat News

Gujarat Desk

ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार: क्रेडिट कार्ड दिलाने के बहाने प्रेमजाल में फंसा युवती से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर दवा खिला गर्भपात कराया

Admin

Bollywood vs South: बॉलीवुड फिल्मों की साउथ फिल्मों से तुलना गलत, अच्छी स्क्रिप्ट नहीं तो स्टारपावर भी बेकार- कोमल नाहटा

Karnavati 24 News

रेपो रेट बढ़ने से महंगा हुआ कर्ज: 20 साल के लिए 10 लाख रुपये के होम लोन की कीमत करीब रु. 300. ईएमआई बढ़ेगी; रेपो रेट 0.50% बढ़कर 4.90% हुआ

Karnavati 24 News

धमकी भरे ई मेल भेजने वाली लड़की रेनी की डायरी: हर पेज पर ‘हेलो यूनिवर्स’ और ‘रेनी वेड्स दिविज’ जैसे शब्द, केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही जांच – Gujarat News

Gujarat Desk