Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुरुग्राम के दवा कारोबारी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा: मेरठ के कपड़ा कारोबारी की बेटी ने 17 लोगों के खिलाफ कराई रिपोर्ट, 8 करोड़ की शादी के बाद मांगा कैश, जेवर – Meerut News

गुरुग्राम के दवा कारोबारी सहित उसके परिवार के 17 लोगों के खिलाफ मेरठ में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मेरठ के परिवार ने अपनी बेटी की शादी दवा कारोबारी से की थी। 8 करोड़ रुपयों की शादी हुई थी। इतनी महंगी शादी के बाद भी दवा कारोब

.

शादी के डेढ़ साल बाद ही मुकदमा

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित जागृति विहार में नरेश कुमार का परिवार रहता हैं। नरेश कुमार गुजरात के सूरत में कपड़े के बड़े कारोबारी हैं। उनकी बेटी सुरभि की शादी गुरुग्राम अरबन एस्टेट के दवा कारोबारी पुरुषोत्तम अग्रवाल के बेटे रुचिर अग्रवाल से तय हो गई। सुरभि के मूल निवास सूरत में 10 अक्टूबर 2023 को रिंग सेरेमनी हुई। उसके बाद जयपुर में 21 जनवरी 2024 को विवाह हुआ। बकौल, सुरभि शादी में आठ करोड़ का खर्च आया था। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। 5 करोड़ नकदी, 5 करोड़ की ज्वैलरी मांगी दवा कारोबारी उसके परिवार पर आरोप है कि कपड़ा कारोबारी की बेटी का शादी के बाद से ही उत्पीड़न किया जा रहा है। 8 करोड़ की शादी के बाद भी उससे लगातार पांच करोड़ की नकदी और पांच करोड़ के आभूषण की मांग की जा रही थी। ये मांग पूरी न होने पर ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

दवा खिलाकर करा दिया एबॉर्शन पीड़िता ने पति, ससुरालियों पर अपना एबॉर्शन कराने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि पैसे, जेवर न मिलने पर उन लोगों ने उसे प्रेगनेंसी में दवा खिलाकर गर्भ गिरा दिया। बताया कि पीड़िता सुरभि जागृति विहार में रहकर कांपटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रही है। घरवालों ने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी शादी कराई थी।

पूरे परिवार को किया गया नामजद उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने एसएसपी डा. विपिन ताडा को शिकायत की। जिस पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मामले की जांच की । कप्तान के आदेश पर महिला थाने में दवा कारोबारी पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी रेनू अग्रवाल, बेटे रुचिर अग्रवाल, दूसरे बेटे शिखर अग्रवाल, साले विनोद कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी स्वीटी गुप्ता, साढू मुकेश गुप्ता उनकी पत्नी रेखा गुप्ता, बहन मधु सरायगी, बहनोई सुमाश सरायगी और दिनेश गोयल, पूनम गोयल, पवन गोयल, मीनाक्षी गोयल, सुनील बंसल, संजय बंसल और संजय अग्रवाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना करने का मुकदमा दर्ज किया गया।

संबंधित पोस्ट

सूरत के कपड़ा मार्केट की 8वीं मंजिल पर लगी आग: दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक, आग बुझाने में लगी फायर की 12 गाड़ियां – Gujarat News

Gujarat Desk

अंटार्कटिका में 85,000 भूकंप: अंटार्कटिका में आया यह अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप, पानी के भीतर ज्वालामुखी है वजह

Karnavati 24 News

चीन में खाली बर्तन दिखाकर क्यों गाया जा रहा है बप्पी लहरी का गाना ‘जिम्मी जिम्मी’?

Admin

कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट में गूंजा वंदे मातरम: क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह के लिए गाना गाया; कहा- क्रिकेट के सबसे बेस्ट बॉलर

Gujarat Desk

सूरत में बूटलेगर ने कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की: पहली बार में बचा तो यू-टर्न लेकर टक्कर मारी, थाने लाए तो पीएसओ को जड़ा थप्पड़ – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात बॉर्डर के गांवों में घट रही हिंदू आबादी: स्थानीय लोग बोले- रोजगार और सुविधाएं ही नहीं, 23 गांवों से भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk