Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

बठिंडा में 80 हजार लीटर एथेनॉल जब्त: गुजरात नंबर प्लेट की 2 गाड़ियां पकड़ी, 8 गिरफ्तार; 3.5 लाख शराब की बोतलें बन सकती थीं – Chandigarh News

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा आज दस बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह अवैध शराब तस्करी से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे।

अवैध शराब बनाने वालों पर सख्त पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। एक्साइज विभाग ने करीब आठ घंटे के ऑपरेशन में अस्सी हजार लीटर एथेनॉल से भरे गुजरात नंबर के दो ट्रक जब्त किए हैं, जबकि आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपियों में चार बठिंडा, दो उत्तर प्रदेश और दो नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने दो कारें भी पकड़ी हैं। यह दावा पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, आज सारे इलाके की फैक्ट्रियों में चेकिंग होगी। उन्होंने बताया कि जो शराब पकड़ी गई है, उससे 3.50 लाख देसी शराब की बोतलें बनाई जा सकती हैं।

गुरदासपुर से निकला था एथेनॉल

फाइनेंस मंत्री ने बताया कि यह एथेनॉल से भरे ट्रक गुरदासपुर स्थित शराब फैक्ट्री से निकले थे। एक्साइज विभाग को इस बारे में सूचना लग गई थी। इसके बाद हमारी टीम एक्टिव थी। लेकिन आरोपी पूरी रणनीति से आगे बढ़े। इन्हें मनराज ढाबे से काबू किया गया है। वहीं, अभी तक भी यह ऑपरेशन चल रहा है। जल्दी ही सरकार की तरफ से बड़ा खुलासा किया जाएगा।

कई चीजें बनाने में होता है प्रयोग

वित्तमंत्री ने बताया कि पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल भी होता है। देसी शराब बनाने के लिए भी प्रयोग होता है। जितनी मात्रा में पकड़ा गया है, उससे तीन लाख 50 हजार (50 डिग्री) बोतलें देसी शराब बनाई जा सकती थीं। अगर अंग्रेजी शराब की बात करें, तो दो लाख 50 हजार (75 डिग्री) शराब बनती है। सैनेटाइजर एक लाख दस हजार में तैयार हो जाता है। उन्होंने बताया कि कई अन्य चीजों में भी यह प्रयोग होता है।

600 लीटर मेथनॉल जब्त की थी

मजीठा में इसी महीने 13 मई को शराब पीने से 22 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। सभी लोग जरूरतमंद परिवारों से संबंधित थे। इसके बाद विपक्ष ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया था। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद इलाके का दौरा कर पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया था।

साथ ही, अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई शुरू की थी। उसी दिन पटियाला पुलिस ने दिल्ली से आ रही 600 लीटर मेथनॉल जब्त की थी, जो कि शराब बनाने में प्रयोग होनी थी। इसके अलावा कई जगहों पर देसी शराब भी पकड़ी गई थी।

संबंधित पोस्ट

ब्रिटिश प्रधान मंत्री की भारत यात्रा लाइव: अहमदाबाद पहुंचे बोरिस जॉनसन; शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे, कल करेंगे पीएम मोदी के साथ शिखर बैठक

Karnavati 24 News

फैन ने करिश्मा कपूर से पूछा क्या आप दूसरी शादी करेंगी? एक्ट्रेस के जवाब से लगाए जा रहे हैं कयास

Karnavati 24 News

राजकोट, जामनगर समेत गुजरात से सभी एयरपोर्टस खुले: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गुजरात से राजस्थान जाने वाली सभी ट्रेनें भी हुईं बहाल

Gujarat Desk

आज से आपके दरवाजे पर ‘सरकार’ 18 मंडलों में 3 दिन बिताएंगे योगी के 54 मंत्री, परीक्षा देंगे विकास की हकीकत, सुनेंगे लोगों की समस्याएं..

Karnavati 24 News

एक रीयलिस्टिक भाई-बहन बॉन्ड के साथ इस रक्षा बंधन पर देखने वाली फिल्में

Karnavati 24 News

2023 के लिए अभी खरीदने के लिए अगली क्रिप्टोकरंसी, यहां है सबसे अच्छी 10 क्रिप्टोकरेंसी

Admin