Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

बेटी से अश्लील हरकत के आरोपी पिता ने जान दी: पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, बड़ी बेटी ने दर्ज करवाई थी शिकायत – Gujarat News

वराछा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया था।

सूरत के वराछा इलाके में एक व्यक्ति पर अपनी ही 16 साल की बेटी के अश्लील हरकत का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को 24 मार्च को हिरासत में लिया था। इस मामले में वराछा पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के लिए थाने ले आई। यहां थाने की बाथरूम में आरोपी ने

.

बड़ी बहन ने लगाया है पिता पर आरोप

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

नाबालिग की बड़ी बहन ने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि 24 मार्च को सुबह 5 बजे के आसपास जब उसकी 16 साल बहन सो रही थी, तब उसके पिता कमरे में जाकर उसके बगल में लेट गए। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों और प्राइवेट पार्ट को छूने लगे। बहन की टी-शर्ट ऊपर कर दी। इस हरकत से उसकी बड़ी बहन घबरा गई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वराछा पुलिस थाने के बाथरूम की खिड़की की ग्रिल से अपनी शर्ट बांधकर फांसी लगा ली।

डीसीपी बोले: गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही थी

डीसीपी आलोक कुमार।

डीसीपी आलोक कुमार।

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया, मंगलवार को वराछा पुलिस स्टेशन में एक दुखद घटना घटी है। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के आरोपी ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी वराछा का ही निवासी था। उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही थी और उससे पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच वह बाथरूम गया और खिड़की की ग्रिल से शर्ट बांधकर फांसी लगा ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज घटना के बाद वराछा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान उसने थाने के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली।

संबंधित पोस्ट

अमेरिका मास्क पहनने संबंधी दिशा-निर्देश में छूट देने से सम्बंधित जल्द देगा निर्देश

Karnavati 24 News

Govinda का बड़ा ख़ुलासा! बताया- ‘बेटी के होने तक इसलिए छुपाई थी शादी’

Karnavati 24 News

दिव्यांग भतीजे के नाम खाता खोल 89 लाख रुपए उड़ाए: आरोपी चाचा ने पूर्व बैंकर की मदद ली क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले, पूर्व बैंकर समेत 2 गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

जंजीर : अमिताभ बच्चन नहीं थे फिल्ममेकर प्रकाश मेहरा की पहली पसंद; कहानी को धर्मेंद्र से 3500 रुपये में खरीदा गया था

Karnavati 24 News

शराबबंदी वाले गुजरात में चल रही थी हाईटेक शराब पार्टी: साणंद के फार्म हाउस में मास्क लगाकर हो रही थी पार्टी, 38 महिलाओं समेत 81 पकड़ाए – Gujarat News

Gujarat Desk

भारतीय व्यवसायी है अजय जैन भुटोरिया, बाइडेन-हैरिस के अमेरिकी राष्ट्रपति अभियान के प्रमुख खिलाड़ी