Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

शराबबंदी वाले गुजरात में चल रही थी हाईटेक शराब पार्टी: साणंद के फार्म हाउस में मास्क लगाकर हो रही थी पार्टी, 38 महिलाओं समेत 81 पकड़ाए – Gujarat News


शराबबंदी वाले गुजरात में एक बार फिर हाई-प्रोफाइल शराब-हुक्का पार्टी पकड़ी गई है। अहमदाबाद ग्रामीण में आने वाले साणंद के निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम नाम के फार्महाउस में यह हाईटेक पार्टी हो रही थी। पुलिस ने रेड मारकर यहां से 81 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें 43 पुरुषों के साथ 38 महिलाएं शामिल थीं। विदेशी शराब के साथ हुक्का की भी थी व्यवस्था
साणंद के पीआई बीटी गोहिल ने बताया कि मुंबई में रहने वाले कारोबारी अमित गोपीलाल पचेरीवाल ने अपने बहनोई आदर्श अग्रवाल की 25वीं जयंती मनाने के लिए ये भव्य पार्टी रखी थी। इसमें विदेशी और महंगी शराब के साथ हुक्का फूंकने की व्यवस्था भी की गई थी। पकड़े गए लोगों में अहमदाबाद के बिल्डर, व्यापारी और डॉक्टर शामिल हैं। सभी लोग मास्क लगाकर डांस कर रहे थे
पुलिस ने जब रेड मारी तो अंदर ज्यादातर लोग मास्क लगाए नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। सभी को पुलिस की बस से साणंद थाने लगाया गया। यहां सभी के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने छापेमारी में शराब, हुक्का के सामान और BMW और Audi कारों सहित 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। जब्त किए गए सामान की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। 11 टेबलों पर भी केक और शराब और हुक्का की व्यवस्था
फार्महाउस में खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे और इसके साथ 11 टेबलों पर पर केक, हुक्का और शराब परोसी जा रही थी। पीआई बीटी गोहिल ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने का आधार पर देर रात यहां छापेमारी की गई थी। हिरासत में लिए गए लोगों की मेडिकल जांच और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सामने आया है कि काफी आरोपी 40 साल से कम उम्र के हैं।

संबंधित पोस्ट

वडोदरा में चार विदेशी छात्रों पर जानलेवा हमला: धार्मिक स्थल पर चप्पल पहने हुए सिगरेट पी रहे थे, 10 के खिलाफ FIR; 7 गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में मालिक ने करवाए 32 करोड़ के हीरे चोरी: बीमा क्लेन पाने की साजिश में दो बेटों को भी किया शामिल, ड्राइवर से 10 लाख में हुई थी डील

Gujarat Desk

असावरा-इंदौर वीरभूमि एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी: डूंगरपुर-उदयपुर के बीच कोच पर मारे पत्थर, 3 यात्रियों को चोट लगी, दो नाबालिगों को डिटेन किया – Udaipur News

Gujarat Desk

अहमदाबाद पुलिस इंस्पेक्टर की रेबीज से मौत: स्ट्रीट डॉग ने काटा था, इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल गया था

Gujarat Desk

तारक मेहता की खुलेगी पोल! शैलेश लोढ़ा बोले- कुछ तो मजबूरियां होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता

Admin

आयुष्मान खुराना, शेफाली शाह की ‘डॉक्टर जी’ ने पहले दिन 3.87 करोड़ रुपये कमाए

Admin