Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

गोंडा : हनुमान मंदिर से चोरी हुई 500 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ती, लोगो में गुस्सा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बालपुर चौकी क्षेत्र के राजपुर में मौजूद हनुमान मंदिर से श्रीकृष्ण भगवान की बेशकीमती  अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति, दानपात्र और  अन्य सामान की चोरी हो गयी। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गयी। ग्राम प्रधान और मंदिर के पुजारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। चोरी की इस वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने इलाके में विरोध-प्रदर्शन करते हुए मूर्ति की बरामदगी के साथ-साथ घटना के शीघ्र खुलासे की मांग करी है।

हनुमान मंदिर के पुजारी राजाराम के बताए अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे वह मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गये। इसके बाद रात में किसी वक़्त अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु से निर्मित 6 इंची ऊंची मूर्ति, घण्टा, बर्तन, घंटी और करीब 50 हजार की नकदी से भरा दानपात्र और अन्य सामग्री को मंदिर से चुरा लिया। पुजारी राजाराम के मुताबिक दानपात्र में इकठ्ठा हुए पैसों से गाँव वाले हर साल रामलीला का आयोजन कराते हैं। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। पुजारी ने बताया कि कृष्ण भगवान की मूर्ति करीब पांच सौ वर्ष पुरानी है। जो की अष्टधातु से बनी थी। परंपरा के अनुसार जो भी भक्त मंदिर में दर्शन के लिए र्आते हैं, वह सबसे पहले श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करते हैं, उसके बाद हनुमानजी और भोलेनाथ जी का दर्शन-पूजन करते हैं। चोरी की इस घटना के चलते क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।मंदिर परिसर में ही इलाके के परितोष मिश्र, श्रीधर दुबे, बजरंगलाल तिवारी, वेद प्रकाश, सुनील धर, पंकज मिश्र, रिंकू तिवारी, अभिषेक तिवारी, राम सजन तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में मूर्ति बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी विनय पांडेय ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

સુરત: સુરતની તામિલનાડુ બેંક સાથે 16 કરોડની છેતરપિંડી! 27 સામે ફરિયાદ, 1ની ધરપકડ

Admin

પ્રેમ લગ્ન કરતા યુવતીના પરિવારજનોએ ખાર રાખી યુવતીનું કર્યું અપહરણ: યુવકે સસરા સહિત ચાર સામે પોલીસ ફરિયાદ નોંધાવી

Admin

गैंगस्टर राजू ठेठ की दनादन गोली मारकर हत्या, हॉस्टल में बच्चे से मिलने आया पिता की भी चपेट में आने से मौत

Admin

महाराष्ट्र: 72 वर्षीय बुजुर्ग पर हमले के मामले में रॉटविलर कुत्ते के मालिक को जेल की सजा, जानें पूरा मामल

Admin

दिल्ली: पुलिस ने शहर में पीएम मोदी के खिलाफ ‘आपत्तिजनक पोस्टर’ लगाने पर 6 को गिरफ्तार किया, 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की

Karnavati 24 News

एक छोटी सी लव स्टोरी : 23 साल की टीचर,16 साल का स्टूडेंट, हुए फरार

Admin