Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

गैंगस्टर राजू ठेठ की दनादन गोली मारकर हत्या, हॉस्टल में बच्चे से मिलने आया पिता की भी चपेट में आने से मौत

सीकर. गैंगस्टर आनंदपाल के दुश्मन राजू ठेठ की आज दनादन फायरिंग कर हत्या कर दी गई। ठेठ शहर में पिपराली रोड पर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी करीब साढ़े नौ बजे वहां पहुंचे चार बदमाशों ने उस पर दनादन फायरिंग कर दी। घटना के बाद ठेठ को एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान उसके घर में चल रहे हॉस्टल में अपने बच्चे से मिलने आया एक पिता भी फायरिंग की चपेट में आ गया। जिसकी भी एसके अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक एक अन्य शख्स भी घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक कोचिंग की यूनिफॉर्म पहने चार हमलावार उस पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आरोपी गोली मारकर एक बार भागते और लौटकर फिर गोलियां मारते दिख रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि राजू ठेठ और आनंदपाल गैंग की लंबे समय से दुश्मनी थी। इससे पहले भी 2014 में राजू ठेठ पर हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था। इसके बाद भी उस पर कई बार हमले के प्रयास हुए। 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद गैंगवार एकबारगी शांत होती दिखी। पर कुछ महीनों पहले जयपुर में जब आनंदपाल गैंग का मनोज कुमार पकड़ा गया तो उसने फिर राजू ठेठ की हत्या के प्रयास की बात कह गैंगवार की आशंका को बढ़ा दिया था।

संबंधित पोस्ट

“कंझावला केस की पीड़िता की दोस्त अब इस मामले की चश्मदीद गवाह, बयान हो रहा दर्ज”: दिल्ली पुलिस

Admin

શહેરના દાણા પીઠમાંથી પોલીસે ભુરાને લેતા રર ચોરીના રહસ્યો ખુલ્યા

Karnavati 24 News

અયાવેજમાં સાવજોએ ગાયનું મારણ કરીમિજબાની માણી વન્ય પ્રાણીઓને પાંજરામાં પુરી ભયમુકત કરો

Admin

વડોદરા: સમીયાલા ગામમાં ધાર્મિક સ્થળ પાસેથી નીકળતા વરઘોડામાં ફટાકડા ફોડવા બાબતે બે જૂથ વચ્ચે પથ્થરમારો, 11 વાહનોમાં તોડફોડ, 15ની ધરપકડ

Karnavati 24 News

उत्तराखंड के देवप्रयाग के मूल्यागांव के पास पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार,1 की मौत।

Admin

સુરત: સુરતમાં ચોરી કરી ‘બંટી-બબલી’ નેપાળ ભાગ્યા, 14 વર્ષ બાદ મુંબઈથી ઝડપાયા, જાણો સંપૂર્ણ વિગત

Admin