Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

लखनऊ: केजरीवाल को कोर्ट ने नहीं दी राहत , चुनाव आचार सहिंता उल्लंघन का था मामला

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कथित तौर पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया था। जिस पर जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 125 के तहत उन पर अमेठी के मुसाफिरखाना थाना में केस दर्ज करवाया गया था। इस मामले में 9 जुलाई 2014 निचली अदालत में केस दर्ज हुआ था, जहाँ केजरीवाल ने निचली अदालत में उन्हें आरोपमुक्त करने की अर्जी दी थी। लेकिन निचल अदालत ने केजरीवाल की अर्जी को ख़ारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ जाकर सुल्तानपुर जिला सत्र अदालत में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की लेकिन केजरीवाल को वहां से भी राहत नहीं मिली।

दोनों अदालतों से आरोपमुक्त होने की अर्जी ख़ारिज हो जाने के बाद केजरीवाल ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया। अब  इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भी उन्हें आरोपमुक्त करने वाली याचिका खारिज कर दी है।न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि निचली अदालतों के दोनों आदेशों में कोई कमी या अवैधानिकता नहीं है। इसके बाद अपना फैसला सुना दिया।

संबंधित पोस्ट

अल्बनीस ने भारत में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

Karnavati 24 News

भगवान राम की मूर्ति देने वाले कार्यकर्ता के पीएम मोदी ने छुए पैर, वीडियो वायरल

Karnavati 24 News

हर हाथ में तिरंगा, फुहारों के बीच लोगों ने गाए देशभक्ति के तराने

Karnavati 24 News

शख्सियत – मॉं भारती की सेवा के लिए समर्पित जांबाज योद्धा ‘जनरल वीके सिंह’

Admin

સર ગંગારામ હોસ્પિટલમાં દાખલ સોનિયા ગાંધી, રૂટીન ચેકઅપ માટે પહોંચ્યા

Admin

राहुल ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को किया गुमराह: अमित शाह

Admin