Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

Small Business Ideas: 20 हजार में शुरू करें, कोई प्रोडक्ट नहीं बेचना, 50 हजार महीना प्रॉफिट

कम पूंजी निवेश करके ज्यादा प्रॉफिट सभी कमाना चाहते है, लेकिन सही बिज़नेस आईडिया नहीं होने की वजह से लोग ऐसा कर नहीं पाते है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसा best startup idea बता रहे है जिसे महिला और पुरुष दोनों ही शुरू कर सकते है। 20 हजार रूपये में आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है और अगर आप टेक्निकल प्रोफाइल से है तो इसे और भी कम पूँजी में शुरू किया जा सकता है। इस बिज़नेस में आपको कोई प्रोडक्ट नहीं बेचना है और ना ही कही दुकान किराये से लेना है। इस बिज़नेस को आप घर में रहकर या घूमते फिरते कर सकते है। इसमें आप 50 हजार रूपये प्रतिमाह या उससे भी ज्यादा कमा सकते है।

हमारे देश में लोग शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मानते है। इसके लिए लोग मैरिज गार्डन बुक करते है। गांवो में तो जगह ज्यादा होने के कारण मैरिज गार्डन की ज्यादा जरुरत नहीं होती है लेकिन शहरो में जगह की समस्या होने के कारण और अपने स्टेटस के लिए लोग मैरिज गार्डन बुक करते है। लेकिन लोगो को समस्या तब आ जाती है जब उन्हें सही marriage garden नहीं मिल पता है। मैरिज गार्डन तो बहुत होते है लेकिन लोगो को इनके बारे में पता नहीं होता है। हम इसी समस्या को सुलझाएंगे।
small scale business
अब तो सभी प्रकार के उत्पादों और सेवाओं के लिए एग्रीगेटर सेवा शुरू हो गई है लेकिन मैरिज गार्डन के लिए अभी कोई एग्रीगेटर नहीं है। हम आपको एग्रीगेटर का मतलब बता देते है। एग्रीगेटर यानि एक ऑनलाइन सूची है जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि शहर में कितने मैरिज गार्डन है, किसका कितना किराया है, जगह कितनी है, वहा पार्किंग की क्या व्यवस्था है, वहाँ पर और कौन कौन सी सर्विस है और ग्राहकों का रिव्यु कैसा है आदि की जानकारी लोगो को मिल जाएगी।
बिज़नेस कैसे शुरू कर सकते है
सबसे पहले तो आपको आपकी एक वेबसाइट या मोबाइल एप्प बनाना लेना है। इस पर आपको शहर के सभी मैरिज गार्डन (शुरुआत आप अपने शहर से करे) की जानकारी डालनी है। जैसे सभी मैरिज गार्डन के नाम और जगह, उनकी क्या क्या विशेषताएं और सेवाएं है और ऊपर बताई है सभी जानकरी की लिस्ट अपडेट करनी है। आपके द्वारा बनाई गई वेबसाइट से लोग अच्छा मैरिज गार्डन घर बैठे सर्च कर सकते है। और मैरिज गार्डन वालो को आपके द्वारा काम भी मिलेगा जिसके बदले में आपको पैसे मिलेंगे।
अगर आप एक मैरिज गार्डन वाले से महीने में 1000 रूपये भी चार्ज करते है तो आपको 50 हजार कमाने के लिए सिर्फ ऐसे 50 मैरिज गार्डन चाहिए बस। साथ ही आप टॉप लिस्टिंग के लिए अलग से चार्ज कर सकते है। या आप हर बुकिंग के हिसाब से चार्ज कर सकते है। बाकि आप इस बिज़नेस में और भी बहुत कुछ अपने दिमाग से जोड़ सकते है हमने आपको आईडिया दे दिया है।

संबंधित पोस्ट

महंगाई से निपटने के लिए कंपनियों की योजना: माल के दाम नहीं बढ़ाए बल्कि वजन घटाया, 155 ग्राम का विम बार 135 ग्राम हुआ

Karnavati 24 News

बुजुर्ग दंपती को डिजिटली अरेस्ट कर 86 लाख ठगे: सरकार और हिंदू धर्म के खिलाफ मैसेज भेजने का कह धमकाया, 21 दिनों तक अरेस्ट रखा – Gujarat News

Gujarat Desk

PM मोदी आज जर्मन चांसलर से मिलेंगे: दोनों साबरमती आश्रम जाएंगे, अहमदाबाद के काइट फेस्टिवल में भी होंगे शामिल

Gujarat Desk

गुजरात में 1 हजार से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में: सीक्रेट मीटिंग के बाद शुरू हुआ ‘ऑपरेशन क्लीन सिटी’, पुलिस ने आधी रात घेरे 5 इलाके

Gujarat Desk

540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की: गुजरात के भुज की घटना, 6 घंटे से रेस्क्यू जारी; पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर – Gujarat News

Gujarat Desk

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी: ॉपाकिस्तान से आया था GCA को ईमेल, बॉम्ब स्कॉड ने स्टेडियम की जांच की – Gujarat News

Gujarat Desk