Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

मनप्रीत सिंह होंगे पीवी सिंधु के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय दल के सह-ध्वजवाहक

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए बुधवार को भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया। मनप्रीत का नाम दूसरे ध्वजवाहक के रूप में जोड़ा गया क्योंकि आयोजकों ने सूचित किया कि हर देश के लिए दो ध्वजवाहक उतारना अनिवार्य है जिसमें एक पुरुष और एक महिला होगी।

भारतीय ओलंपिक संघ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मनप्रीत को दूसरे ध्वजवाहक के रूप में शामिल करने का फैसला किया गया क्योंकि बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने आईओए को सूचित किया कि उद्घाटन समारोह के लिए प्रत्येक देश का दो ध्वजवाहकों को नामित करना जरूरी है जिसमें एक महिला और एक पुरुष होगा।’’

आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने कहा,‘‘मनप्रीत सिंह ने पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी के ओलंपिक पदक के 41 साल के सूखे को खत्म किया.वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमें उन्हें और सिंधू को दो ध्वजवाहक के रूप में नामित करने की खुशी है जो कल बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रों की परेड के दौरान भारतीय दल की अगुआई करेंगे.’’

संबंधित पोस्ट

WPL 2023 / गुजरात की दिग्गज टीम 3 विकेट के नुकसान से टूर्नामेंट से बाहर, यूपी वॉरियर्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह

Karnavati 24 News

IPL Opening Ceremony 2023: आकाश में तैरती दिखाई दी विशाल ट्रोफी, मंत्री ने ट्वीट कर बताई एक झलक

Admin

यश धूल और राजवर्धन हंगरगेकर को नहीं मिला डेब्यू का मौका, पूरे सीजन डगआउट में रहे

Karnavati 24 News

IPL पर सबसे बड़ी खबर: पंजाब से कल मैच पर निर्णय रिपोर्ट के बाद दिल्ली के सभी खिलाड़ियों का हुआ कोरोना टेस्ट

Karnavati 24 News

गुजरात की शानदार जीत: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 3 विकेट से हराया, डेविड मिलर ने खेली विस्फोटक पारी

Karnavati 24 News

शुभमन ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़ा कोहली और रैना का रिकॉर्ड

Admin