Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

23 साल बाद अजमेर पहुंची ममता बनर्जी: टी एम सी प्रवक्ता गौखले की गिरफ्तारी पर बोलीं-बहुत बुरा हुआ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को दिल्ली से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। यहां तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले की गिरफ्तारी को लेकर ममता बैनर्जी ने कहा कि यह बहुत बुरा हुआ। उन्होंने कहा कि साकेत गोखले ने सोमवार रात नई दिल्ली से राजस्थान के जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। जयपुर एयरपोर्ट पर उन्हें गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अहमदाबाद ले गई।

बैनर्जी ने कहा कि उन्होंने मोरबी पुल हादसे पर प्रधानमंत्री के खिलाफ ट्वीट किया था। हमारे खिलाफ तो बहुत ट्वीट होते है। लेकिन साइबर क्राइम काे जरूर देखना चाहिए। मोरबी पुल हादसा बड़ा कांड था। बनर्जी ने कहा कि बंगाल ओर राजस्थान का है अलग रिश्ता है। राजस्थान के कई लोग रहते है बंगाल में, बंगाल में कई आईएएस ओर आईपीएस भी राजस्थान के ही रहने वाले है ,जब वह रेल मंत्री तब मैंने एक स्कीम बनाई थी, देश को एक करने के लिए बहुत फाइट करनी पड़ी थी, उस समय कहा था अगर कम्युनल हरमनी करना है तो पुष्कर जाना जरूरी है।
किशनगढ़ से जियारत के लिए अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में पहुंची। यहां खादिम सैयद मुकद्दस मोईनी ने जियारत करवाई। तबरूक में सोहन हलुआ भेंट किया। इसके बाद उन्होंने दरगाह दीवान जेनुएल आबेदीन से भी मुलाकात की।

संबंधित पोस्ट

लखनऊ : निकाय चुनाव में सपा किसके साथ करेगी गठबंधन, अखिलेश ने दिया इशारा

Admin

पूर्व मुख्यमंत्री ने थपथपाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पीठ।

विरोध प्रदर्शन के बीच संसद का बजट सत्र कल समाप्त होने की संभावना

उद्धव का बड़ा बयान :”मैं बीमार था और आपने ऐसा ‘छुरा’ घोंपा, इसे मैं ताउम्र नहीं भूलूंगा”,किसके लिए कहा ऐसा

Karnavati 24 News

योगी का निर्देश, मेडिकल कालेज और यूनिवर्सिटी का निर्माण समय से हो

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा में हो सकती है बगावत, दबाव में बीजेपी

Admin