Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

ख़राब फॉर्म से निजात पाने के लिए विराट जा रहे हैं लम्बे ब्रेक पर

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket Team) का इंग्लैंड दौरा खत्म होने बाद विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट के मैदान से लंबा ब्रेक लेंगे।  पूर्व कप्तान कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ लंदन में रहेंगे।  वहीं उनकी मां भी जल्द लंदन में पहुंचेंगी, जिसके बाद कोहली एक महीने के लिए पूरी तरह से क्रिकेट से दूर रहेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे।  उनके अगस्त में एशिया कप 2022 के लिए टीम में वापसी करने की उम्मीद है। 

रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे के बाद से कोहली का एक महीने का ब्रेक शुरू होगा।  पूर्व भारतीय कप्तान लगातार बल्लेबाजी फॉर्म से जूझ रहे हैं और करीबी लोगों के अनुसार वो सही मानसिक स्पेस में भी नहीं हैं।

कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका पहले से ही लंदन में उनके साथ हैं, इनसाइडस्पोर्ट को पता चला है कि मां सरोज सहित उनका बाकी परिवार जल्द लंदन में उनके साथ होगा. खराब फॉर्म और मानसिक थकान से उबरने के लिए वो ब्रेक पर जा रहे हैं।

कोहली एशिया कप 2022 को ध्यान में रखते हुए एक अगस्त से अभ्यास शुरू करेंगे। हाल ही में बीसीसीआई ने विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया है। 

संबंधित पोस्ट

IPL 2023: ચેન્નાઈને હરાવીને પોઈન્ટ ટેબલમાં ટોચ પર પહોંચી ગયું રાજસ્થાન, ધોનીની ટીમને નુકસાન

Admin

GT vs LSG: गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में दर्ज की बड़ी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ क्लीन शीट कायम

India Vs England Women Match: ભારતીય મહિલા ટીમ સેમિફાઇનલમાં કેવી રીતે પહોંચી શકે છે,જાણો સમીકરણ?

Admin

ધોનીએ આઇપીએલ 2023ના પ્રથમ ઇમ્પેક્ટ પ્લેયરનો કર્યો ઉપયોગ, પણ થયુ નુકસાન

Admin

रोहित बने टेस्ट कप्तान पुजारा-रहाणे सहित इन खिलाडियों को किया बहार

Karnavati 24 News

રાજકોટમાં બિઝનેસ લીગ ક્રિકેટ સીઝન-3નું આયોજન: ૬ ટીમ વચ્ચે રમાતી મેચ

Admin