Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Religion

हादसा : घने कोहरे के चलते झांसी से दिल्ली आ रही बस पलटी, कई यात्री घायल

झांसी (Jhansi) से दिल्ली (Delhi) आ रही बस नोएडा में पलट गई. इस हादसे में बस (Bus) में सवार लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया है

दिल्ली- एनसीआर (Delhi-NCR) में कोहरे का सितम जारी है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी (visibility) बहुत कम हो गई है, जिसके कारण वाहनों के टकराने की खबरें आ रही हैं. सोमवार तड़के नोएडा (Noida) में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने बड़ा हादसा हुआ, यात्रियों से भरी बस पलट गई, बस झांसी से होते हुए दिल्ली आ रही थी. हादसे में बस में सवार लोगों को चोट भी आई है, जिन्हे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी के कारण पुलिस ने संभल वाहन चलाने की सलाह दी है ताकि यात्रा के दौरान सभी लोग सुरक्षित रग सके.
सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे एनएच 91 और यमुना एक्सप्रेस- वे पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई. जिसके कार कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतें हो रही है.कई स्थानों पर कोहरा इतना घना है कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा.
वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है. लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे दिखाई दिये. आईएमडी ने कानपुर में आज ‘बहुत घना कोहरा’ होने का अनुमान जताया है, यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहना का अनुमान है.

संबंधित पोस्ट

बलविंदर पाल सीआईए स्टाफ होशियारपुर के नेतृत्व में विशेष टीम ने जिला होशियारपुर क्षेत्र में लुटेरों व चोरों के गिरोह का पर्दाफाश

Admin

પ્રમુખ સ્વામીએ સરભોણમાં મંદિર બનાવવાનો કરેલો સંકલ્પ 39 વર્ષ બાદ પૂરો થશે

Admin

स्वच्छ और हरा-भरा पटना मेरा सपना है: मेयर सीता साहू

Admin

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सफाई कर्मचारियों ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट और विभिन्न विभागों में गंदगी का ढेर लगाकर प्रदर्शन किया।

Admin

51 શક્તિપીઠ પરીક્રમાનો ચોથો દિવસ, ગૃહમંત્રી સંઘવી જોડાયા ત્રિશુલ યાત્રામાં

Admin

बिहार- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हो रहे है डीजे जप्त

Karnavati 24 News