Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत में तीन और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार: दसवीं-बारहवीं पास बन गए फर्जी डॉक्टर, दो दिनों में 9 लोग गिरफ्त में आए – Gujarat News

आरोपियों के पास से दवाओं और मेडिकल सामान सहित कुल ₹1,12,744 का सामान जब्त किया गया है।

सूरत के लिंबायत और डिंडोली इलाके में फर्जी डॉक्टरों का जाल मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। इसे लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। डिंडोली इलाके में 6 फर्जी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद, लिंबायत पुलिस ने तीन और फर्जी डॉक्टरों को पकड़ा है। बीते दो दि

.

आरोपियों के पास से दवाओं और मेडिकल सामान सहित कुल ₹1,12,744 का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 की धारा 125 और गुजरात मेडिकल प्रैक्टिशनर एक्ट की धारा 30 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की है।

आरोपियों ने केवल 10वीं और 12वीं तक पढ़ाई की है। इनके पास से एलोपैथिक दवाएं बरामद हुई हैं।

आरोपियों ने केवल 10वीं और 12वीं तक पढ़ाई की है। इनके पास से एलोपैथिक दवाएं बरामद हुई हैं।

BEMS की फेक डिग्री भी जब्त लिंबायत पुलिस स्टेशन के पीएसआई डी.आर. ओडेदरा और उनकी सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि लिंबायत इलाके में कुछ फर्जी डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई और तीन फर्जी डॉक्टरों को दवा और मेडिकल सामान सहित गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से BEMS डिग्री बरामद की गई है। ये तीनों फर्जी डॉक्टर पिछले चार-पांच साल से नकली डिग्री के आधार पर क्लीनिक चला रहे थे। ये फर्जी डिग्री इन्होंने नकली डिग्री घोटाले के मुख्य आरोपी रशेष गुजराथी से खरीदी थी। आरोपियों ने केवल 10वीं और 12वीं तक पढ़ाई की है। इनके पास से एलोपैथिक दवाएं बरामद हुई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की यहां चल रही थी क्लीनिक 1 धर्मराज बैजनाथ यादव (उम्र 48), निवासी मंगल पांडे हॉल के पास, लिंबायत, मूलत: जौनपुर निवासी है। क्लीनिकों का नाम: कीरन क्लीनिक। 2 राजेश रामकिशोर यादव (उम्र 54), निवासी संजय नगर, लिंबायत, मूलत: जौनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी है। क्लीनिकों का नाम: साईं दर्शन क्लीनिक। 3 दिना आदित्य कलिता (उम्र 34), निवासी जलाराम नगर सोसाइटी, पूणा मूलत: कामरूप, असम निवासी है। क्लीनिकों का नाम: मीनल क्लीनिक।

संबंधित पोस्ट

आंदोलन से राजनीति करने गए किसान नेताओं को पंजाब में MSP भी नहीं नसीब हुई, जानें क्यों साबित हुए फिसड्डी

Karnavati 24 News

कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद ‘गुत्थी’ का हुआ बुरा हाल! बेच रहे हैं दूध?

Admin

પ્રયાગરાજ જતી તાપ્તી ગંગા સહિતની તમામ ટ્રેનો ભરાઈ ગઈ છેઃ મુસાફરોની વધતી સંખ્યાને જોઈને વધારાની ટ્રેનો દોડાવવામાં આવી, વેઈટિંગ ટિકિટ પણ ઉપલબ્ધ નથી – ગુજરાત સમાચાર

Gujarat Desk

अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 करोड़ का गांजा जब्त: बैंकॉक से आई युवती ट्रॉली बैग में छिपाकर लाई थी, बैग गुम होने से हुआ पर्दाफाश

Gujarat Desk

दिल्ली हिंसा लाइव: पथराव के बाद पुलिस की 10 टीमें कर रही जांच, अब तक 14 गिरफ्तार; डीसीपी बोले- हमारे सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

Karnavati 24 News

जोधपुर में बस और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत,4 की मौत: 16 श्रद्धालु घायल, गाड़ी चकनाचूर; रामदेवरा से दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे – Jodhpur News

Gujarat Desk