Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत-मुंद्रा के बीच स्टार एयर की फ्लाइट शुरू: पहले दिन 36 यात्रियों ने किया सफर, 12 घंटे की यात्रा अब 1 घंटे में होगी – Gujarat News


दक्षिण गुजरात और कच्छ क्षेत्र के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करते हुए स्टार एयर ने मंगलवार से सूरत और मुंद्रा के बीच अपनी नई नियमित उड़ान सेवा शुरू कर दी। नई सेवा के शुरू होने के साथ ही दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। पहले दिन सूरत से 36 यात्रियों ने मुंद्रा का सफर किया। मुंद्रा से आने वाली फ्लाइट संख्या S5-624 सुबह 10:55 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंची। उसके बाद सूरत से मुंद्रा के लिए फ्लाइट संख्या S5-625 सुबह 11:25 बजे रवाना हुई। कारोबारियों की आवाजाही आसान होगी सूरत देश के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों में से एक है, जबकि मुंद्रा बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। ऐसे में नई हवाई सेवा से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे कारोबारियों की आवाजाही आसान होगी।

संबंधित पोस्ट

Salman Khan New Song Out : फैंस का सब्र हुआ खत्म, सलमान खान का ‘डांस विद मी’ हुआ रिलीज

Karnavati 24 News

द्वारका में बच्चों की हत्या कर पिता ने सुसाइड किया: कैंसर पीड़ित पिता ने 3 साल के बेटे और 5 साल की बेटी को खाने में जहर देकर खुद भी पिया – Gujarat News

Gujarat Desk

अक्षय तृतीया आज: दो साल बाद अक्षय तृतीया की होगी वापसी, 15 हजार करोड़ का सोना बिकने का अनुमान

सनी लियोन से हुई धोखाधड़ी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

Admin

Budget 2023: ટેક્સ બેઝ વધારવા, સેસ અને સરચાર્જ દૂર કરવાથી કરદાતાઓને થશે

Admin

लंदन में अपने आलीशान घर पर कब्जा बरकरार रख सकेगा विजय माल्या का परिवार, अदालत ने व्यवस्था दी

Karnavati 24 News