Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत-नवसारी में भारी बारिश से 52 सड़कें बंद: पांच दिनों तक उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट – Gujarat News

छोटा उदेपुर में चीचोड गांव में आई बाढ़ में एक ट्रैक्टर बह गया। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की जान बचा ली।

दक्षिण गुजरात में शनिवार शाम से ही तेज बारिश हो रही है। इससे सूरत, नवसारी और छोटा उदेपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सूरत काजवे के ओवरफ्लो होने के चलते 52 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, अगले तीन घंटों के लिए 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

.

तीन सिस्टम सक्रिय होने से मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गुजरात के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अहमदाबाद और गांधीनगर में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

सूरत काजवे के ओवरफ्लो होने के चलते 52 सड़कें बंद हो गई हैं। नवसारी के वासंदा की मुख्य सड़क डूब गई है।

सूरत काजवे के ओवरफ्लो होने के चलते 52 सड़कें बंद हो गई हैं। नवसारी के वासंदा की मुख्य सड़क डूब गई है।

इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट मौसम विभाग ने बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, पाटन, कच्छ, मोरबी, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली, जामनगर, द्वारका, जूनागढ़ और भरूच के लिए अगले तीन घंटों यानी 1 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि महिसागर, खेड़ा, आनंद, वडोदरा, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सुरेंद्रनगर, बोटाद, राजकोट और पोरबंदर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

नवसारी में पूर्णा नदी के उफान पर आने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

नवसारी में पूर्णा नदी के उफान पर आने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

सबसे ज्यादा अरावली के भिलोदा में 6.5 इं बारिश हुई पिछले 24 घंटे में राज्य के 204 तालुकाओं में हल्की से भारी बारिश हुई। जिसमें सबसे ज्यादा अरावली के भिलोदा में 6.5 इंच, व्यारा में 6.5 इंच, डोलवण में 5.5 इंच, पलसाना में 5 इंच, कपराडा, सोनगढ़ और सूरत में 5.5 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के 50 तालुकाओं में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। जबकि 93 तालुकाओं में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

शनिवार रात से रविवार सुबह 8 बजे तक 4 इंच बारिश से द्वारका के कल्याणपुर में भरा पानी।

शनिवार रात से रविवार सुबह 8 बजे तक 4 इंच बारिश से द्वारका के कल्याणपुर में भरा पानी।

जून में 110 मिमी के मुकाबले 288 मिमी बारिश हो चुकी गुजरात को आमतौर पर जून में औसतन 110.8 मिमी (4.43 इंच) बारिश होती है। लेकिन, इस साल 288.7 मिमी (11.55 इंच) बारिश हो चुकी है। जरूरत से 161% ज्यादा बारिश ने 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 125 साल के इतिहास में जून में सबसे ज्यादा 298.3 मिमी (11.93 इंच) बारिश 1980 में दर्ज की गई थी।

वहीं, पिछले साल जून में 9 दिन ही बारिश हुई थी। जबकि इस बार 16 दिन बारिश हुई है। दक्षिण गुजरात में सबसे अधिक 19 दिन और कच्छ में सबसे कम 8 दिन बारिश हुई है।

भारी बारिश के चलते छोटा उदेपुर में नेशनल हाईवे डूब गया।

भारी बारिश के चलते छोटा उदेपुर में नेशनल हाईवे डूब गया।

जुलाई में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी जुलाई के पूर्वानुमान के अनुसार देश में सामान्य से 106% अधिक बारिश होने की संभावना है। गुजरात के लिए जुलाई के पूर्वानुमान को देखें तो राज्य के शेष इलाकों में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, यानी अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

संबंधित पोस्ट

40-50 की उम्र के दंपती ज्यादा मांग रहे तलाक: फैमिली कोर्ट में 1.28 लाख केस पेंडिंग, इनमें 65% जोड़े उच्च शिक्षित – Gujarat News

Gujarat Desk

सोने-चांदी में गिरावट जारी: सोना 51 हजार और चांदी 61 हजार के नीचे गिरा, कैरेट के हिसाब से जानें सोने की कीमत

Karnavati 24 News

जमानत के 12 साल बाद अहमदाबाद पहुंचा आसाराम: अनुयायियों से न मिलने की शर्त के बावजूद मोटेरा आश्रम में पहुंचे साधक, पुलिस अलर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

द्वारका में पकड़ाए दो शख्स का पाकिस्तानी कनेक्शन: आरोपियों ने गांव के एक युवक को पाकिस्तान के खिलाफ कुछ न बोलने की धमकी दी थी – Gujarat News

Gujarat Desk

 इस गाने पर थिरकते दिखें धर्मेंद्र और पत्नी हेमा मालिनी, वीडियो हो रहा वायरल

Karnavati 24 News

डॉन 3 : फिल्म में एक साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान; एक्सेल एंटरटेनमेंट एक सीक्वल की योजना बना रहा है

Karnavati 24 News