Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत एयरपोर्ट पर पकड़ाया 28 किलो सोना: शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सोने का पेस्ट छिपा रखा था, हावभाव से हुआ एजेंसी को शक

सूरत22 दिन पहले

कॉपी लिंकदो यात्रियों के चलने का तरीके और अन्य हावभाव से सुरक्षा एजेंसियों को हुआ शक। - Dainik Bhaskar

दो यात्रियों के चलने का तरीके और अन्य हावभाव से सुरक्षा एजेंसियों को हुआ शक।

गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की एक बड़ी तस्करी की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। रविवार की रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की विजिलेंस टीम ने दुबई से सूरत आई एयर इंडिया की फ्लाइट IX-174 से उतरे दो यात्रियों की संदिग्ध गतिविधि देखी तो उन्हें रोक लिया।

उनके सामान और शरीर की जांच के बाद पेस्ट के रूप में लगभग 28 किलो सोना बरामद किया गया। सूरत एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक सूरत एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ये सबसे बड़ी सोने की खेप है।

रात करीब 10 बजे दुबई की फ्लाइट से सूरत पहुंचे थे पैसेंजर्स।

रात करीब 10 बजे दुबई की फ्लाइट से सूरत पहुंचे थे पैसेंजर्स।

आरोपियों के हाव-भाव से शक हुआ आरोपी उस समय पकड़े गए जब रात करीब 10 बजे दुबई की फ्लाइट आई। CISF की विजिलेंस यूनिट हवाई अड्डे के इंटरनेशनल आगमन क्षेत्र में सुरक्षा जांच में जुटी थी। इसी दौरान इन दो यात्रियों के चलने का तरीका, बातचीत की शैली और सुरक्षा जांच से बचने की कोशिशों से अधिकारियों को शक हुआ।

उसके बाद CISF के जवानों ने दोनों को रोक लिया और कस्टम अधिकारियों के सहयोग से उनकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों यात्रियों ने शरीर के अलग-अलग हिस्सों में विशेष तकनीक से सोने के पेस्ट को छिपा रखा था, जिसे कपड़ों और बॉडी बेल्ट जरिए छिपाकर रखा गया था।

कस्टम विभाग दोनों यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है।

कस्टम विभाग दोनों यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है।

28 किलो पेस्ट में 23 किलो शुद्ध सोना मिला एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों से बरामद किया गए सोने का वजन 28 किलो है। कस्टम विभाग ने सोने के पेस्ट को कब्जे में लेकर उसे परीक्षण के लिए भेजा। जांच में लगभग 23 किलो शुद्ध सोना होने की पुष्टि हुई। कस्टम विभाग दोनों यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

मुंबई एयरपोर्ट पर 8.47 करोड़ रुपए का सोना पकड़ाया:अंडर गारमेंट्स में छिपाकर लाया जा रहा था

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 10 किलो सोना जब्त किया है। इसकी मार्केट वैल्यू 8.47 करोड़ रुपए है। एयरपोर्ट के तीन निजी स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है। स्टाफ अपने अंडर गारमेंट्स में ये सोना छिपाकर एयरपोर्ट से बाहर ले जाना चाहता था। पूरी खबर पढ़ें…

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री के प्राइवेट पार्ट में मिला सोना:एक्स-रे में दिखा 70 लाख का गोल्ड पेस्ट

जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर गोल्ड तस्करी का मामला सामने आया है। करीब 70 लाख के गोल्ड पेस्ट को आरोपी यात्री के प्राइवेट पार्ट से रिकवर किया गया है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 27 मार्च की सुबह आरोपी यात्री के साथ गोल्ड स्मगलिंग के मास्टरमाइंड को भी दबोचा है। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

ग्लोबल वार्मिंग ने बढ़ाई चिंता: बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम से मार्च में ही गायब हो गई बर्फ, अब ऊंची चोटियां भी खतरे में

Karnavati 24 News

सूरत के टेक्सटाइल मार्केट की आग 30 घंटे बाद काबू: फायर ब्रिगेड को घुसने जगह न होने से सुलगता रहा मार्केट, 300 से 400 करोड़ का नुकसान – Gujarat News

Gujarat Desk

दिल्ली हिंसा लाइव: सामने आए 100 वीडियो, 21 आरोपी गिरफ्तार; सब इंस्पेक्टर ने बताया- किसी ने 7-8 राउंड गोलियां चलाईं, मैं उसे देख नहीं पाया

Karnavati 24 News

बेटे ने माता-पिता को चाकू मार खुद को घायल किया: पिता की मौत, मां की हालत गंभीर; आर्थिक तंगी और घरेलू कलह बनी वारदात की वजह – Gujarat News

Gujarat Desk

वायब्रंट गुजरात सौराष्ट्र रीजनल समिट की शुरुआत करने पहुंचे पीएम: राजकोट में जीआईडीसी के मेडिकल डिवाइस पार्क का भी उद्घाटन करेंगे

Gujarat Desk

कच्छ के आसमान में सुबह 3 बजे दिखा अद्भुत नजारा: कुछ सेकंड के लिए अंधेरी रात दिन में बदल गई, सीसीटीवी में उल्कापिंड गिरते नजर आया – Gujarat News

Gujarat Desk