Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

सात जन्मों के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, कपल ने शेयर की तस्वीरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। सिद्धार्थ-कियारा ने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में 7 फेरे लिए। इसी बीच सिद्धार्थ और कियारा दोनों कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा गया है कि ‘हम अपनी आगे की यात्रा में आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।’

मल्होत्रा ​​ने सिद्धार्थ-कियारा की वेंडिंग ड्रेस डिजाइन की थी
सिद्धार्थ और कियारा ने सिल्वर कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। शेरवानी में सिद्धार्थ रॉयल लग रहे थे। 30 साल की कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ की वेंडिंग ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ​​ने डिजाइन किया है। कियारा लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ शेरवानी में रॉयल लग रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो मनीष मल्होत्रा ​​ने कियारा-सिद्धार्थ के फैमिली मेंबर्स की ड्रेस भी डिजाइन की थी।

शादी समारोह में देशी खाना परोसा गया
शादी में परिवार के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे थे। रिपोर्ट्स की माने तो डायरेक्टर शकुन बत्रा, पूजा शेट्टी, आरती शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई बॉलीवुड सितारे सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचे थे। कियारा और सिद्धार्थ की शादी के बाद दिल्ली में रिसेप्शन रखा जाएगा। फिर 12 फरवरी को मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान मेहमानों को देसी खाना परोसा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का वीडियो
इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी की प्लानिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्यगढ़ पैलेस का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सूर्यगढ़ पैलेस को इस कपल की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया था।

संबंधित पोस्ट

સાઉથ ઈન્ડસ્ટ્રીની આ અભિનેત્રીના નામ પર બનશે મંદિર! બોલિવૂડમાં પણ કામ કર્યું છે

Admin

આ સોંગમાં રાની મુખર્જીએ પહેર્યો હતો ખુબ જ શોર્ટ ડ્રેસ, જોઈને કેમેરામેને કહી હતી આવી વાત!

Karnavati 24 News

Adipurush: હનુમાન જયંતિ પર સામે આવ્યું ‘આદિપુરુષ’નું નવું પોસ્ટર, બજરંગી બાલીનો લૂક જોઈને ચાહકો ખુશ….

Admin

अपनी फिल्म शाकुंतलम के प्रमोशन में जुटीं सामंथा, मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद

Karnavati 24 News

Raha Kapoor Photo In Car: નો ફોટો પોલિસીહોવા છતાં પણ જોવા મળી રાહા કપૂરની ઝલક, એરપોર્ટ પર આલિયા સાથે રણબીરને રિસીવ કરવા પહોંચી ‘છુટકી’!

Admin

Boring Bollywood: ક્યારેક અફેર, ક્યારેક સ્વયંવર તો ક્યારેક કોર્ટ મેરેજ! આ સુંદરીએ ફક્ત તેના ‘સાચા પ્રેમ’ને કારણે જ લાઈમલાઈટ મેળવી છે!

Admin