Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है कि…” : महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारी पर बोले शरद पवार

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह से मिलूंगा, ताकि भविष्य में किसी को भी इस तरह के हालात से नहीं गुज़रना पड़े…”

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के नेताओं के नाम गिनाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि NCP के अनिल देशमुख, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत और अन्य नेताओं की गिरफ़्तारी इस बात का ‘सर्वश्रेष्ठ उदाहरण’ हैं कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ कैसे किया जा सकता है.
उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह से मिलूंगा, ताकि भविष्य में किसी को भी इस तरह के हालात से नहीं गुज़रना पड़े…”
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की पिछली शिवसेना-कांग्रेस-NCP सरकार में मंत्री रहे अनिल देशमुख बुधवार को ही रिहा हुए हैं. भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी अनिल देशमुख को एक साल बाद ज़मानत मिल पाई है. जेल से रिहाई के बाद घर पहुंचने से पहले 72-वर्षीय अनिल देशमुख खुली छत वाली जीप में सवार होकर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे, और उस वक्त शरद पवार की पुत्री तथा पार्टी सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ मौजूद थीं.
इसी साल, ED द्वारा दर्ज किए गए मनी लॉन्डरिंग के एक केस के सिलसिले में शिवसेना के सांसद संजय राउत को भी तीन माह से ज़्यादा वक्त जेल में बिताना पड़ा था, और उन्हें भी नवंबर में ज़मानत मिलने के बाद रिहा किया गया था. अदालत ने संजय राउत को ‘गैरकानूनी’ तरीके से गिरफ़्तार करने के लिए ED को फटकारा भी था.
अनिल देशमुख पर जबरन वसूली का आरोप था, जबकि संजय राउत का नाम हाउसिंग स्कीम से जुड़े कथित घोटाले से जुड़ा है. दोनों नेता कह चुके हैं कि यह केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा की गई राजनैतिक बदले की कार्रवाई है.
महाराष्ट्र से लेकर झारखंड, और दिल्ली तक, बहुत-से राज्यों में विपक्ष के नेता ED और CBI जैसी ‘केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग’ का आरोप BJP पर लगाती रही हैं.

संबंधित पोस्ट

डिग्री विवाद पर बोले शरद पवार, बीजेपी ने कहा: ‘आश्चर्य है कि क्या कांग्रेस,…’

Admin

कोरोना पॉजिटिव, कोविड के बीच कर्नाटक में पार्टी की पदयात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

Karnavati 24 News

ज्ञानवापी के पांच केस की पावर ऑफ अटॉर्नी सीएम योगी को।

Admin

उद्धव का रवैया शिवसेना पर भारी : मुंडे और महाजन घंटों इंतजार करते थे, राज-राणे ने भी पार्टी छोड़ दी

Karnavati 24 News

मेघालय: पीएम मोदी की चुनावी रैली को नहीं मिली मंजूरी, बीजेपी ने लगाया राज्य सरकार पर आरोप

Admin

આંધ્રપ્રદેશ સરકારનો મોટો નિર્ણય, રસ્તાઓ પર રેલી અને જાહેર સભાઓ કરવા પર પ્રતિબંધ

Admin