Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने ऐसे मनाई पहली होली, सामने आई तस्वीर

यूं तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी हर साल होली काफी धूमधाम से मनाते थे लेकिन इस बार की होली इन दोनों के लिए खास है। शादी के बाद इनकी यह पहली होली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद कियारा ने पति सिद्धार्थ और बाकी फैमिली के साथ होली मनाई। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​ने होली से कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह और कियारा रंगों और पानी में सराबोर हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने एक दूसरे पर रंग लगाने की कोई कसर नहीं छोड़ी है।

नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी का चेहरा लाल, पीला, हरा, नारंगी… हर रंग के गुलाल से दमक रहा था। एक्ट्रेस के चेहरे पर पति के साथ पहली होली की चमक और खुशी साफ नजर आ रही है। होली पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा ने चश्मा लगाकर खूब मस्ती की। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘श्रीमती के साथ पहली होली।’

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की पहली होली की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभिनेता ने जैसे ही यह तस्वीर शेयर की, यह वायरल हो गई। फैंस और सेलेब्स ने भी सिद्धार्थ और कियारा को उनकी पहली होली की बधाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों पब्लिक में अपने रिश्ते के बारे में बात करने से कतराते थे। लेकिन इसी साल 7 फरवरी को दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

संबंधित पोस्ट

स्टारडस्ट अवार्ड्स ने भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं को सम्मानित कर अपनी गोल्डन जुबली मनाई

Admin

પતિને આ હાલતમાં જોઈને કેટરિના કૈફની આંખો શરમથી ઝૂકી ગઈ, હસીને પોતાનું દુઃખ છુપાવ્યું!

Admin

रानू मंडल के बड़े बोल, लता मंगेशकर को कहा ‘लता-फता’,भड़की जनता

Admin

कंगना रनौत का बदला सुर…वीडियो में कटाक्ष के लिए मांगी माफी, कहा- मेरे दुश्मन….

Karnavati 24 News

क्या बॉलीवुड अब साउथ सुपरस्टार के भरोसे अपनी फिल्मों को आगे बढ़ाएगी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Admin

પ્રોડ્યુસર્સ ગિલ્ડ ઓફ ઈન્ડિયાએ પઠાણની શાંતિપૂર્ણ મુક્તિ માટે રાજ્ય સરકારોનો આભાર માન્યો હતો

Admin