Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

वैलेंटाइन स्पेशल: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के टीजर ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब वैलेंटाइन वीक के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं बी टाउन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े।

सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के नए गाने ‘नईयो लगदा’ का टीजर जारी किया है। ‘नईयो लगदा’ के इस टीजर में आप गाने का टाइटल और बैकग्राउंड म्यूजिक आसानी से सुन और देख सकते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने के टीजर में नजर आ रही हैं।

‘नईयो लगदा’ गाने के इस टीजर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक रोमांटिक गाना होगा। ऐसे में भाईजान का ये लेटेस्ट रोमांटिक गाना वैलेंटाइन वीक में फैन्स का दिल धड़का देने आ रहा है। सलमान ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने ‘नईयो लगदा’ के टीजर के साथ ही गाने की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

कब रिलीज होगा गाना?
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का लेटेस्ट गाना ‘नईयो लगदा’ कल 12 फरवरी को रिलीज होगा। इस गाने को मशहूर सिंगर कमाल खान और पलक मुच्छल ने अपनी सुरीली आवाज दी है। जबकि दिग्गज म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने इस गाने को कंपोज़ किया है।

संबंधित पोस्ट

Satish Kaushik Birth Anniversary:अनुपम खेर अभिनेता सतीश कौशिक का जन्मदिन मनाएंगे

Admin

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’

Karnavati 24 News

एसएस राजामौली ने कहा, अगर महाभारत बनाते हैं तो यह 10-भाग की फिल्म होगी: ‘मुझे अलग-अलग संस्करणों को पढ़ने में एक साल लगेगा’

Karnavati 24 News

करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच फिर हुई दोस्ती

Admin

एक हिट-भूखे रणवीर एक तेलुगु रीमेक की उम्मीद करते हैं

Admin

बिग बॉस 16 के विनर बने एमसी स्टैन, लाखों रुपए के साथ जीती कार-ट्रॉफी

Admin