Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

विपक्ष मदरसों में हो रहे सर्वे को लेकर राजनीती ना करे :केशव प्रसाद मौर्या

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने आज विपक्ष पर बरसते हुए कहा की मदरसों में हो रहे सर्वे को लेकर विपक्ष राजनीति से बाज़ आए।  यह एक सामान्य प्रक्रिया है  अगर कही कोई गड़बड़ी या कमी मिलती है तो उसे सही किया जाएगा। अगर कोई गैर पंजीकृत मदरसा है तो उसे पंजीकृत कराए जाने की भी संभावनाए है। विपक्ष को चाहिए की इस विषय पर राजनीति ना करे।  डिप्टी सीएम आज लखनऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

अखिलेश यादव पर तंज़ करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा की उनकी तबियत ठीक नहीं है,मुझे उनके साथ सहानभूति है। अगर मैं डॉक्टर होता तो जरूर उनको दवा देता। अखिलेश पहले ही रामपुर और आजमगढ़ तक गँवा चुके हैं वो पहले अपने विधायकों को बचाए। लखीमपुर कांड को उन्होंने बहुत ही पीड़ाजनक और दर्दनाक बताया। कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डबल इंजन की सरकार में न अपराधी बच पाएगा और न ही उसे कोई बचा पाएगा।

शहर में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंडों की शिकायत पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इसे बंद करवाने के निर्देश दिए। छुट्टा जानवरों की समस्या पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लंपी बीमारी की वजह से थोड़ा अवरोध हुआ है। बाहर टहल रहे जानवरों को जल्द गौशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा।

 

संबंधित पोस्ट

BJP: PM मोदी को मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पत्र लिख कर राजीव गांधी जैसा हाल करने की दी थी धमकी!

Admin

कर्नाटक: “मुस्लिम कोटा समाप्त किया क्योंकि यह असंवैधानिक था”: अमित शाह

एचपीएससी को भंग करें, नए सिरे से हो वेटरनरी सर्जन की परीक्षा: कुमारी सैलजा

Admin

चीन ने फिर चली ‘नापाक चाल’, पैंगोंग झील के पास अवैध पुल बना रहा ड्रैगन, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

Karnavati 24 News

सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार से बंदी सिंघो की रिहाई की मांग की

Karnavati 24 News

2002 के गुजरात दंगों पर अमित शाह का इंटरव्यू: मोदी ने की भगवान शंकर से तुलना, कहा- उन्होंने 18-19 साल तक जहर दिया

Karnavati 24 News