Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

विचाराधीन बंदी ने जेल में आत्महत्या का किया असफल प्रयास

बांसवाड़ा जिला कारागार में एक कैदी ने मंगलवार सुबह कारागार के शौचालय में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान वहां खड़े सुरक्षा कर्मचारी की नजर उस पर पड़ गई जिससे उसको आत्महत्या करने के प्रयास से रोक लिया।

 बाद में उसको चिकित्सालय ले जाकर उसका प्रारंभिक उपचार किया जहां उसकी स्थिति ठीक है। जेल प्रभारी हेमंत साल्वी ने बताया कि उन्होंने विचाराधीन कैदी से बात की है और उसने बताया है कि उसका अदालत में फैसला नहीं होने से वह तनाव में रहता है जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन सुरक्षा कर्मचारी की सजगता के चलते वह इस प्रयास में असफल रहा।
 जेल प्रशासन की ओर से कैदी का स्वास्थ्य परीक्षण महात्मा गांधी चिकित्सालय में कराया गया जहां उसकी स्थिति ठीक बताई गई।
 कैदी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना के बाद से ही जेल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसको हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति ठीक होने पर जेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

संबंधित पोस्ट

VIDEO – સુરત – ચોરી કરતી કંજર ગેંગની મહિલાઓ પકડાઈ, ભીખ માંગવાના બહાને દુકાનમાં ઘુસી ચોરી કરતી હતી

Admin

હત્યાનો બદલો હત્યા! અતીક અહેમદ અને ઉમેશ પાલની હત્યાની સ્ક્રિપ્ટ કેમ એક સરખી જ લાગે છે?

Admin

धनबाद: ATM का कैश बॉक्स लेकर अपराधी फरार, 10 लाख से ज्यादा की चोरी का अनुमान..

Admin

पन्ना मध्य प्रदेश। मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार।

Admin

હૈદરાબાદમાં ડ્રગ્સના કારોબાર પર કસાયો સકંજો, 200 કિલો ગાંજો જપ્ત, 3 લોકોની ધરપકડ

Karnavati 24 News

आजमगढ़ : बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर चक्काजाम, फ़ोर्स तैनात

Karnavati 24 News