Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

लखनऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज होने पर मायावती ने साधा सपा पर निशाना

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी महासचिव पर मुकदमा दर्ज होने के लेकर समाजवादी पार्टी को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा की ‘सपा प्रमुख की मौजूदगी में ’मिले मुलायम-कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम’ नारे को लेकर रामचरित मानस विवाद वाले सपा नेता पर मुकदमा होने की खबर आज सुर्खि़यों में है। वास्तव में यूपी के विकास व जनहित के बजाय जातिवादी द्वेष एवं अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव रहा है।’ बसपा सुप्रीमो ने सपा संगरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह की नियत पर कहा की ‘यह हकीकत लोगों के सामने बराबर आती रही है कि सन 1993 में मान्यवर श्री कांशीराम जी ने सपा-बसपा गठबंधन मिशनरी भावना के तहत बनाई थी, किन्तु श्री मुलायम सिंह यादव के गठबंधन का सीएम बनने के बावजूद उनकी नीयत पाक-साफ न होकर बसपा को बदनाम करने व दलित उत्पीड़न को जारी रखने की रही।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की ‘इसी क्रम में उस दौरान अयोध्या, श्रीराम मन्दिर व अपरकास्ट समाज आदि से सम्बंधित जिन नारों को   प्रचारित किया गया था वे बीएसपी को बदनाम करने की सपा की शरारत व सोची-समझी साजिश थी। अतः सपा की ऐसी हरकतों से खासकर दलितों, अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज को सावधान रहने की सख्त जरूरत।’

संबंधित पोस्ट

હિમંતા બિસ્વા સરમાના ગર્વથી હિંદુ બોલવાવાળા નિવેદન પર ઓવૈસીએ ટ્વીટ કર્યું, જાણો શું કહ્યું

Karnavati 24 News

आजम खान के वापस करी अपनी Y श्रेणी की सुरक्षा, बेटे अब्दुल्ला भी गनर को छोड़ हो गए लापता

ગુજરાત પ્રદેસ કોંગ્રેસ સમિતિ ના વરિષ્ઠ અગ્રણી કિશનસિંહજી બાબુસિંહજી તોમર નું આકસ્મિક નિધન.

Karnavati 24 News

સરકારી નોકરીમાટે અનેકદલાલો PK અને RK દ્વારા ચાલતુ નેટવર્ક યુવરજસિંહના ઘટસ્ફોટ બાદ તળાજાના શિક્ષણમા ખળભળાટ

Admin

लखनऊ : कानपुर देहात अग्निकांड पर मायावती ने बयान जारी कर सरकार को घेरा

Admin

चीन ने फिर चली ‘नापाक चाल’, पैंगोंग झील के पास अवैध पुल बना रहा ड्रैगन, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

Karnavati 24 News