Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

लखनऊ : सीएम योगी ने अखिलेश द्वारा मुलायम की जगह प्राप्त किया पद्म विभूषण अवार्ड का वीडियो किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कल बुधवार के दिन देश के पूर्व रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दिया गया पद्म विभूषण अवार्ड देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया गया। सीएम योगी ने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए कहा की माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

गौरतलब है की उत्तर प्रदेश विधानसभा में अक्सर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोक होती रहती है। हालांकि दोनों नेताओ की कई बार एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी सामने आती रहती है।

संबंधित पोस्ट

आजम खान के वापस करी अपनी Y श्रेणी की सुरक्षा, बेटे अब्दुल्ला भी गनर को छोड़ हो गए लापता

लखनऊ : कल होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के हुए पुख्ता इंतज़ाम

Admin

सी एम धामी से जुड़ा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का यह चर्चित जुमला फिर छाया सोशल मीडिया पर

Admin

राजस्थान: गायत्री बिश्नोई को AAP ने बनाया राजस्थान महिला विंग का अध्यक्ष? टीवी शो और फिल्मों में भी किया है काम

शिवसेना के नेता संजय राउत गिरफ्तार बड़े घोटाले का आरोप

Karnavati 24 News

भारत “दुनिया को खिलाने” के पीएम के वादे के महीनों बाद गेहूं आयात कर सकता है: रिपोर्ट

Karnavati 24 News