Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

लखनऊ : पहले चरण में 52% हुआ मतदान, महराजगंज में सबसे अधिक तो प्रयागराज में हुआ सबसे कम मतदान

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 4 मई को संपन्न हुआ। पहले चरण के मतदान में 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। महराजगंज में सबसे अधिक 66.48 प्रतिशत मतदान हुआ वहीँ सबसे 33.61 प्रतिशत कम वोट प्रयागराज में डाले गए। मतदान के दौरान कई जगहों से हंगामे और झड़पे की खबर आयी लेकिन सभी जगह स्थिति नियंत्रण में रही और मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।  वहीँ समाजवादी पार्टी की उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीतू पटेल के पति रमन पटेल का नोट बांटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके चलते उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मतदाताओं ने पहले चरण के मतदान में शुरुआत में धीमी गति से वोट डालने शुरू किये। शुरआत के दो घंटे यानी सुबह 9 बजे तक मात्र 12.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। 11 बजे 20 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। उसेक बाद दोपहर एक बजे तक 28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाल दिए थे। प्रदेश के कई निगमों में प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़पे और हंगामे की खबर भी आयी। अमरोहा के गजरौला नगर पालिका क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी समर्थकों ने वोट न डालने देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा और पथराव किया। जिसके चलते पोलिंग पार्टियों की बसों के शीशे भी टूट गए। वहां स्थति को कण्ट्रोल में लेने के लिए पुलिस को लाठिया भी चलानी पड़ी। इसके आलावा झाँसी और वाराणसी में फ़र्ज़ी मतदान को लेकर हंगामे की सूचना आयी। वहां पुलिस द्वारा 30 से अधिक लोगो को हिरासत में लिया गया। इन सब घटनाओ के बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त मनोज कुमार का कहना कि सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। वहीँ स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा है कि निकाय चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश में कहीं भी हिंसा नहीं हुई है। सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान हुआ। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

संबंधित पोस्ट

विपक्ष के खिलाफ बीजेपी एजेंट के तौर पर काम कर रही ईडी: गोविंद सिंह

Admin

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये बजट ऐसा है…

Admin

पार्टी प्रमुख के चुनाव पर राज्य प्रमुखों के प्रस्तावों का कोई प्रभाव नहीं: कांग्रेस

મુખ્યમંત્રી અને ગૃહ મંત્રી આજે બપોરે દ્વારકાના પ્રવાસે જશે, અત્યારથી સુરક્ષા વ્યવસ્થા ગોઠવાઈ, જાણો શું છે કારણ

कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का भाजपा कर रही प्रयास: सीएम भूपेश बघेल

Karnavati 24 News

કોંગ્રેસનો આરોપ: રાહુલ ગાંધીના વિમાનને જાણીજોઈને વારાણસીમાં ઉતરવાની પરવાનગી ન આપવામાં આવી

Admin