Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

रोसड़ा में बड़ी संख्या में हाथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, लूटकांड का DSP ने किया खुलासा।

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के शारदा नगर शिव मंदिर के पास 4 नवंबर को स्वर्ण व्यवसाई संतोष ठाकुर के साथ हुई लूट के मामले में रोसड़ा पुलिस ने किया हैं खुलासा। पुलिस ने हाथियार के साथ 2 अपराधियों को लिया हैं गिरफ्तार।वहीं पुलिस ने लूटा गया 4g सोना 282 g  चांदी और 10 हजार रूपए नकद भी बरामद किया है।वहीं अपराधियों के पास से 4 देसी कट्टा, 1 पिस्टल, 1 गोली व 3 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। रोसड़ा थाना परिसर में DSP शिवम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के विजय सिंह का पुत्र बादल सिंह और रोसड़ा थाना के प्रेम सागर महतो का पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई है। DSP ने बताया हैं कि रोसड़ा लूट की घटना के बाद SP के निर्देश पर SIT टीम का गठन किया गया था। जिसमें रोसड़ा  थानाध्यक्ष, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल, अनीशा सिंह, फिरोज आलम, ASI प्रमोद कुमार प्रभाकर आदि के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। DSP ने बताया हैं कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस मामले में दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया गया और इस कांड का हुआ खुलासा । अपराधियों के पास से जेवर व हथियार बरामद किया गया। DSP ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया हैं कि गिरफ्तार अपराधियों ने इस लूट कांड में शामिल अपने अन्य साथियों का भी नाम  बताया है। अपराधियों द्वारा बताए गए निशानदेही पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। DSP ने कहा हैं कि इस घटना को बेगूसराय जेल में बंद कुंदन सहनी नामक अपराधी के इशारे पर अंजाम दिया गया था। जरूरत पड़ने पर पुलिस कैदी कुंदन को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ करेगी।

संबंधित पोस्ट

રાજકોટનાં દૂધસાગર રોડ પરથી ઝડપાયો દારૂ ભરેલ વાહન: ૭ લાખથી વધુ કિંમતની દારૂની બોટલો કરી જપ્ત

Admin

 કમલમમાં પેપર લીકનો વિરોધ કરવા પહોચેલા આપના નેતાઓને પોલીસે માર્યા, ગોપાલ ઇટાલિયા થયા ઘાયલ

Karnavati 24 News

સુરેન્દ્રનગર LCB પોલીસે સાયલાના આયા ગામ પાસે આવેલ હોટલમાં થી ગેરકાયદેસર કેમિકલ ચોરીનો પર્દાફાશ કર્યો

Karnavati 24 News

અમરેલી તાલુકાના મોણપુર નજીકથી 22 બોટલ દારૂ સાથે ત્રણ શખ્સો ઝડપાયા

Karnavati 24 News

મોરબી ઝુલતા પુલ દુર્ઘટનાનો કેસ લડવા સ્પેશ્યલ સરકારી વકીલની નિમણુક કરાઈ

Admin

આશિષ ભાટીયાનો દાવો : અસરકારક કામગીરી, ટેકનોલોજીના કારણે ખૂન, હુમલા, બળાત્કાર સહિતની ગુનાખોરીને અંકુશમાં લેવામાં સફળતા

Karnavati 24 News