Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

राहुल गांधी आज गुजरात के जूनागढ़ आएंगे: जूनागढ़ में शहर-जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में दूसरी बार हिस्सा लेंगे

Hindi NewsNationalRahul Gandhi Gujarat Visit Photos Update; Junagadh Congress Workshop | BJP

जूनागढ़14 मिनट पहले

कॉपी लिंकराहुल गांधी 12 सितंबर को भी शिविर में शामिल हुए थे। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी 12 सितंबर को भी शिविर में शामिल हुए थे।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज गुरुवार को गुजरात के जूनागढ़ शहर में अपनी पार्टी के जिला और शहर इकाई प्रमुखों को संबोधित करेंगे। जूनागढ़ के भवनाथ तलेटी में शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। राहुल गांधी 12 सितंबर को भी स्थानीय नेताओं का मार्गदर्शन करने आए थे।

उन्होंने 41 शहर और जिला अध्यक्षों के नेताओं की 4 घंटे की क्लास ली थी। अब वह आज फिर इस शिविर में हिस्सा लेने आ रहे हैं।

राहुल गांधी आज सुबह 11 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे केशोद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। केशोद एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से जूनागढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे वे भवनाथ की तलहटी में स्थित प्रेरणाधाम प्रशिक्षण शिविर स्थल पहुंचेंगे। राहुल गांधी शाम 6 बजे तक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे।

इसके बाद शाम 6 बजे वे प्रेरणाधाम से सड़क मार्ग से पोरबंदरऔर वहां से 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी के साथ संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अजय माकन और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

12 सितंबर के शिविर में राहुल गांधी ने कहा था कि कुश्ती में एक नियम होता है, जब विरोधी आपको हरा दे, तो आपको उसे हराना नहीं होता, बल्कि बचकर निकलना होता है। गुजरात भाजपा का गढ़ है, यहाँ भाजपा नेता आप पर चाहे जितना भी दांव लगा लें, आप शांति से निकल जाइए, बाकी रास्ता आसानी से मिल जाएगा।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

गुजरात में बाल तस्करी रैकेट गैंग के 3 सदस्य पकड़ाए: 15 दिन का बच्चा 3.60 लाख रुपए में खरीदा, हैदराबाद में बेचने वाले थे – Gujarat News

Gujarat Desk

वलसाड में बना विश्व का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग: 36 लाख रुद्राक्ष से बना 36 फीट ऊंचा शिवलिंग,इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली – Gujarat News

Gujarat Desk

एबीजी शिपयार्ड फ्रॉड को लेकर सीतारमण बोलीं, एनडीए सरकार ने बेहद कम समय में घोटाले का पता लगाकर की कार्रवाई

Karnavati 24 News

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गुजरात में हाई अलर्ट: अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट समेत कई शहरों में सर्च ऑपरेशन

Gujarat Desk

आखिर में सपा मंत्री के खेत में मिली लाश, मारने से पहले तोड़ी हड्डी फिर घोंटा गला

Karnavati 24 News

फॉरेस्ट-अधिकारी ने की थी पत्नी और दो बच्चों की हत्या: क्वार्टर के पीछे गड्ढा करवाकर तीनों को दफनाया, गुजरात के भावनगर की घटना

Gujarat Desk