Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

यूपी के आगरा में चलती कार में युवती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ा,

आगरा उत्तर प्रदेश। आगरा में देर रात तकरीबन 9 बजे कार के अंदर से एक युवती की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। अनहोनी की आंशका के चलते सुनसान सड़क पर चल रही कार का ग्रामीणों ने पीछा कर घेर लिया। कार का दरवाजा खोला तो अंदर एक युवती बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी। एक युवक युवती के हाथ को पकड़ा था। जबकि दूसरा युवक बगल में बैठा था। इस दौरान ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई कर दी। जबकि दूसरा युवक ग्रामीणों को चकमा देकर भाग हो गया। घटना सोमवार देर रात थाना पिनाहट के चचिहा रोड क्षेत्र की है।युवती ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बटेश्वर मंदिर घूमने के लिए आई थी। मगर, दोस्त उसे दिन भर पिनाहट चंबल घाटी के बीहड़ में ही घुमाते रहें। जब घर वापस जाने की बात कही तो उसे गुमराह करते रहे।कुछ दूरी जाने के बाद दोनों युवक कार के अंदर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। मैं जान बचाने के लिए आधे घंटे से चिल्ला रही थी।बताया जा रहा है कि युवती (20) बाह की रहने वाली है। वह परिवार के साथ एत्माद्दौला के रामबाग में रहती है। फोन पर बात 6 महीने से पहले उसकी दोस्ती फतेहाबाद के एक युवक हुई। सोमवार को बटेश्वर मंदिर जाने का प्लान था। ऐसे युवक ने उसे फतेहाबाद बुलाया था। फतेहाबाद से कार से मंदिर के लिए निकले थे। थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है । युवक और युवती एक दूसरे को 6 महीने से जानते हैं। युवती को बाह बटेश्वर घुमाने की बात कहकर युवक अपने साथ लाए थे । मामले की जांच की जा रही है ।

संबंधित पोस्ट

મોરબીના શક્તિ ચેમ્બરની અનેક દુકાનોમાં ચોરી થયા મામલે પોલીસ ફરિયાદ

Admin

एक छोटी सी लव स्टोरी : 23 साल की टीचर,16 साल का स्टूडेंट, हुए फरार

Admin

લગ્નની રાતે દુલ્હનના ફોન પર આવ્યો મેસેજ, થોડી જ વારમાં 20 કિમી દૂરથી મળી પતિની લાશ

Karnavati 24 News

गुजरात सीमा पर ढाई लाख की शराब और 3.35 लाख जब्त, नाकेबंदी देख आरोपी को 15 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

Admin

મોટા સમાચાર- મોરબી દુર્ઘટના કેસમાં પોલીસની ચાર્જશીટ, ઓરેવા ગ્રુપના જયસુખ પટેલ 10માં આરોપી

Admin

વડોદરા: છેલ્લા 24 કલાકમાં અકસ્માતના બનાવમાં મહિલા સહિત 4 લોકોના કરૂણ મોત

Admin