Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

यह एक ऐसा कैरेक्टर है जिसमें किसी रंगों की दुकान से ज्यादा रंग हैं-अक्षय

स्टार () की फिल्म (Bachchhan Paandey) का फैन्स लंबे समय से इन्तजार कर रहे हैं. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है तभी से फैन्स इसका बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं. अब यह फिल्म बनकर तैयार है और जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. बच्चन पांडे का ट्रेलर के रिलीज होने से पहले अक्षय कुमार ने फिल्म से अपने घातक लुक वाला नया पोस्टर ( New Poster) शेयर किया है. अक्षय कुमार ने इस पोस्टर को रिलीज करते हुए बताया है कि बच्चन पांडे का ट्रेलर 18 फरवरी 2022 को रिलीज होने जा रहा है. इस पोस्टर पर एक लाइन लिखी है, मुझे भाई नहीं, गॉडफारेट बोलते हैं.

पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, यह एक ऐसा कैरेक्टर है जिसमें किसी रंगों की दुकान से ज्यादा रंग हैं. बच्चन पांडे आपको डराने, हंसाने, रुलाने सब के लिए रेडी है. कृपया उसे अपना पूरा प्यार दें. बता दें कि अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में , , अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार मुख्य किरदारओं में हैं. फरहद सामजी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अक्षय कुमार की बात करें तो इससे पहले वह सारा अली खान और धनुष के साथ अतरंगी रे में नजर आए थे. बच्चन पांडे के बाद अक्षय कुमार पृथ्वीराज, राम सेतु, रक्षा बंधन, ओह माय गॉड 2, मिशन सिंड्रेला, गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

 

संबंधित पोस्ट

गुजरात में मकर संक्रांति की धूम: हल्की हवा के बीच आसमान से बातें कर रहीं पतंगें, छतों पर ही उंधिया-जलेबी की दावत – Gujarat News

Gujarat Desk

कोस्ट गार्ड ने राइफल से खुद को उड़ाया, हालत नाजुक: गांधीनगर में कोस्ट गार्ड ऑफिसर्स मेस में हुई घटना,नाश्ता करने बैठा था जवान – Gujarat News

Gujarat Desk

पोरबंदर-द्वारका हाईवे पर हादसे में 2 की मौत: सोमनाथ से द्वारका जा रहे कर्नाटक के तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से टकराई, 12 घायल – Gujarat News

Gujarat Desk

दिग्गज तेलुगू अभिनेता सत्यराज अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले आई थी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव

Karnavati 24 News

पाक एजेंट ‘अदिति’ के शिकंजे में गुजरात का सहदेव: पाकिस्तानी एजेंसी को भेज रहा था कच्छ के BSF और नेवी की फोटो-वीडियो

Gujarat Desk

ट्रेनों की लेतलतीफी शुरू: उत्तर भारत में ठंड-कोहरे से यूपी-बिहार से आने वाली ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक लेट, बरौनी-अहमदाबाद ट्रेन 5 घंटे देरी से सूरत पहुंची

Admin