Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

मेरठ : नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर कर करी आत्महत्या,कम नंबर को लेकर थी तनाव में

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में नर्सिंग की छात्रा ने अपनी ही चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। छात्रा की आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  जांच में यह बात सामने आयी है की छात्रा पढ़ाई में काम नंबर आने को लेकर तनाव में थी। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची है।

मृतक छात्रा की पहचान दिल्ली के लोधी रोड निवासी राजकुमार की पुत्री कुमारी आरजू के रूप में हुई है। छात्रा मेरठ के आनंद नर्सिंग कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। वर्तमान में वह थर्ड ईयर की छात्रा थी। रविवार की रात में किसी समय आरजू ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह जब वह नहीं जागी तो रूममेट ने दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो रूममेट ने कॉलेज स्टाफ को जानकारी दी। कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मेडिकल थाना पुलिस कॉलेज में पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर छात्रा के शव को फंदे से उतारा। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को छात्रा के रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई में कम नंबर आने का जिक्र किया है। कॉलेज स्टाफ ने मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है।

संबंधित पोस्ट

દારૂના નશામાં ચકચૂર બની પરપ્રાંતિયને જાહેરમાં ૨ ખુલ્લી તલવાર લઈને નીકળવાનું ભારે પડ્યું,પોલીસે કર્યો જાહેરનામાના ભંગનો ગુનો દાખલ

મેઘરજ બેદી બ્લાસ્ટ : પતિએ કમરમાં ડિટોનેટર બેલ્ટ બાંધી પત્નિને ઉડાવી દીધી, પતિનું પણ મોત

Karnavati 24 News

જૂનાગઢના માખિયાળામાં ટ્રસ્ટની ઓફિસના તાળા તોડીને સાહિત્યની ચોરી કરનાર 12 ઈસમો સામે પોલીસ ફરિયાદ

Karnavati 24 News

 હળવદ : કારમાંથી ઓઈલ લીક થાય છે કહી નજર ચૂકવી ૪૦ લાખ લઈને ગઠીયો છુમંતર

Karnavati 24 News

સુરત : માંડવીના બલાલતીર્થથી પશુઓ ભરેલી ટ્રક પકડાય : 13 ભેંસો ખીચોખીચ ભરી હતી

Admin

ઝાલોદ તાલુકાના ધાવડીયા આંતરરાજ્ય ચેકપોસ્ટ પરથી પોલીસે 8.51 લાખના વિદેશી દારૂ સહીત બે ને જેલભેગા કર્યા..

Admin