Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
General news

मेरठ : किसानो को मुफ्त बिजली की घोषणा नहीं हुई पूरी, 125 करोड़ 76 हज़ार किसानो पर बाकी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष पेश किये गए सालाना बजट में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा गया था की कृषि नलकूपों की बिजली मुफ्त कर दी जाएगी । इसके साथ ही इस बात की भी घोषणा करी गयी थी की इस वर्ष अप्रैल महीने से ही इस पर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लेकिन अभी तक राज्य सरकार और शासन द्वारा इस विषय  को लेकर किसी भी तरह की कोई भी गाइड लाइन नहीं जारी करी गयी है। जिसके चलते पीवीवीएनएल की तरफ से लगातार किसानो को बिजली का बिल भेजा जा रहा है। इस वर्ष अप्रैल माह में ही अभी तक मेरठ जोन के मेरठ और बागपत इलाके के 70 हज़ार से अधिक किसानो करीब 10 करोड़ रूपए के बिजली के बिल भेजे जा चुके हैं। बात अगर नलकूपों के पर कुल बकाया राशि की करे तो इस समय पश्चिमांचल के 3.45 लाख के करीब नलकूप किसानो पर विभाग का 2600 करोड़ रूपए से अधिक का बकाया है। जिसमे से सिर्फ मेरठ जोन के ही 76 हज़ार के करीब किसानो पर विभाग का करीब 125 करोड़ रूपए बकाया है। वहीँ दूसरी तरफ जिन किसानो को यह  बिजली के बिल भेजे गए हैं वो इस बात को लेकर परेशान हैं की बिजली के बिल जमा करे या फिर ना करे। इस विषय पर और अधिक जानकारी देते हुए पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक चैत्रा वी. बताते हैं की “निजी नलकूप किसानों की बिजली फ्री किए जाने को लेकर अभी तक शासन से कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। अभी पहले की तरह ही किसानों को बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।”

संबंधित पोस्ट

ડીઆરડીએ ખાતે પોષણકર્મીઓની તાલીમ : ગતિશીલ ગુજરાત અંતર્ગત ૧૦૦ દિવસમાં ૮૪ હજાર આધારકાર્ડ માટેનો લક્ષ્યાંક

Admin

પોરબંદર જીલ્લાના વિશ્રામ દ્વારકા શીંગડા ગ્રામ પંચાયત ખાતે ગામસભા યોજાય

Admin

यह देश प्यार मोहब्बत से चलेगा ना की नागपुर से : सलमान खुर्शीद

Admin

લીંબડી-લખતર સ્ટેટ હાઈવે પર શિયાણી ગામ નજીક બાઈક અને આઈસર વચ્ચે અકસ્માતમાં બે સગા શ્રમજીવી ભાઈઓના મોત નિપજયા

Admin

બરવાળા પોલીસ સ્ટેશન માં NCC વિદ્યાર્થીઓ માટે કપડા વિતરણ નો કાર્યક્રમ

Karnavati 24 News

दिल्ली में शीतलहर की वजह से 15 जनवरी तक स्कूले रहेंगे बंध

Admin