Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

मध्य प्रदेश में अब हिन्दी में मेडिकल शिक्षा,कल अमित शाह करेंगे शुभारंभ।

भोपाल एमपी।

यूक्रेन, रूस, जापान, चीन किर्गिजस्तान और फिलीपींस जैसे देशों की तरह अब भारत में भी मेडिकल की पढ़ाई मातृभाषा में होगी। देश में सबसे पहले इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से हो रही है। प्रदेश के 97 डॉक्टरों की टीम ने चार महीने में सातों दिन 24 घंटे काम कर अंग्रेजी की किताबों का हिन्दी में अनुवाद किया। रविवार यानी 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन किताबों को लॉन्च करेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर रविवार 16 अक्टूबर को अमित शाह हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की अनुवादित किताबों का विमोचन करेंगे। इस कार्यक्रम से 50 हजार मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स जुड़ेंगे। भोपाल के सरकारी, प्राइवेट मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल कॉलेजों के छात्र शामिल होंगेमप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मप्र के मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर और हिन्दी के जानकारों ने MBBS फर्स्ट ईयर की किताबों का ट्रांसलेटेड वर्जन तैयार किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट को मंदार नाम दिया गया है। मंदार नाम रखने के पीछे ये विचार था कि जिस प्रकार समुद्र मंथन में मंदार पर्वत के सहारे अमृत निकाला गया था। उसी प्रकार से अंग्रेजी की किताबों का हिन्दी में अनुवाद किया गया है। मंत्री सारंग ने बताया, मंदार में शामिल डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने विचार मंथन करके किताबें तैयार की हैं। मंत्री सारंग ने कहा मुझे खुशी है कि दुनिया के उन देशों में अब भारत भी शामिल हो गया है जो अपनी मातृभाषा में मेडिकल की पढ़ाई कराते हैं। इसकी शुरुआत मप्र से हो रही है।

संबंधित पोस्ट

नर्मदा नदी में इतना प्लास्टिक कि मछलियों में पहुंच रहा: वडोदरा की MS यूनिवर्सिटी की रिसर्च में हुआ खुलासा, दो किस्म की फिशेज में मिले माइक्रोप्लास्टिक – Gujarat News

Gujarat Desk

मध्य और उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना: आंधी-तूफान के साथ 2, 3 और 4 फरवरी में ओले पड़ सकते हैं – Gujarat News

Gujarat Desk

बीजेपी महासचिव अरुण सिंह का इंटरव्यू: राजस्थान के सीएम का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा; हिमाचल में जयराम के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव

Karnavati 24 News

गुजरात में सीजन की सबसे ज्यादा ठंड पड़ने की चेतावनी: उत्तर भारत से बर्फीली हवाएं चलने से राज्य में तापमान 5 डिग्री लुढ़का – Gujarat News

Gujarat Desk

‘अमर जवान ज्योति’ का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में होगा विलय, कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Karnavati 24 News

गुरुग्राम के दवा कारोबारी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा: मेरठ के कपड़ा कारोबारी की बेटी ने 17 लोगों के खिलाफ कराई रिपोर्ट, 8 करोड़ की शादी के बाद मांगा कैश, जेवर – Meerut News

Gujarat Desk