Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

भारतीय रेसलरो के सामने दुनिया चित – विनेश ने जीता गोल्ड

बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन आज भी जारी है. रवि दहिया के बाद भारत की विनेश फोगाट ने भी बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीत लिया. विनेश फोगाट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगाई है…भारत की सीनियर पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया. विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया. उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में भी गोल्ड मेडल जीता था.विश्व चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडल विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मुकाबला कठिन था लेकिन उसने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज की थी. इसके बाद विनेश का सामना नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा एडेकुरोये से हुआ जिसकी कठिन चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया. महिलाओं के 50 KG वेट कैटेगरी में चार ही पहलवान थे. फॉर्म और फिटनेस के लिए जूझ रही विनेश तोक्यो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर हो गई थी.

संबंधित पोस्ट

टीम इंडिया के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड: लगातार 13 टी20 जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका, आईपीएल के सितारे होंगे सुर्खियों में

Karnavati 24 News

मुंबई इंडियंस ने लगातार 8 मैच गंवाए: किसी भी सीजन में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल

Karnavati 24 News

IPL 2023: IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के लिए विराट कोहली ने की राजस्थान रॉयल्स की यशस्वी जयसवाल की तारीफ

Karnavati 24 News

केएल राहुल की बल्लेबाजी से लगा झटका, कप्तानी में फ्लॉप: 19 ओवर तक क्रीज पर रहे फिर भी रन रेट आउट ऑफ कंट्रोल,

Karnavati 24 News

पिता ने बेचा दूध, आईपीएल में बेटे का प्रदर्शन: वैभव के कोच बोले- परिवार वालों ने क्रिकेट छोड़ने को कहा था, अब उन्हें देश के लिए खेलते देखना चाहते हैं

Karnavati 24 News

स्मृति मंधाना की अफलातुन पारी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया

Karnavati 24 News