Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

बिहार: 4 माह में तीसरी बार बिहार आएगें अमित शाह, पटना में बडा़ कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पिछले चार महीनों में गृह मंत्री का यह तीसरा बिहार दौरा होगा। बता दें कि 22 फरवरी को अमित शाह पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. किसान नेता सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर अमित शाह को आमंत्रित किया गया है.

गृह मंत्री का यह दौरा राजनीतिक रूप से व्यापक 

इससे पहले 23 और 24 सितंबर, 2022 को अमित शाह ने सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया का दौरा किया था। इसके ठीक 20 दिन बाद यानी कि 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर शाह छपरा के सिताबदियारा पहुंचे थे। अब एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री 22 फरवरी, 2023 को पटना आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी व्यापक होगा. इस मंच से अमित शाह लोकसभा चुनाव, 2024 का बिगुल फूंकेंगे।

सवर्ण समाज को आकर्षित करने की कोशिश

बिजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर 22 फरवरी को पटना में किसान नेता और महापुरुष सहजानंद सरस्वती की जयंती मना रहे हैं. उन्होंने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमित शाह ने भी अपनी सहमति दी है. उल्लेखनीय है कि बापू सभागार जैसे बड़े मंच पर राजनीति पर चर्चा होगी और वहां से अमित शाह वर्ष 2024 मे होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे बिहार को संदेश देंगे. सहजानंद सरस्वती, जो किसानों के एक महान नेता थे, ब्रह्मर्षि समाज से आते हैं। विवेक ठाकुर भी इसी समाज से हैं। इस कारण विवेक ठाकुर ने सहजानंद सरस्वती जयंती मनाकर अपने समाज को आकर्षित करेने की बड़ी पहल शुरू की है.

संबंधित पोस्ट

UP Election: फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अमित शाह की चुनावी सभा, सपा-बसपा पर जमकर बरसे

Karnavati 24 News

‘आपकी तपस्या में कमी है…’, अग्निपथ योजना को लेकर विरोध के बीच मोदी सरकार पर ओवैसी का बड़ा हमला, जानिए किसने क्या कहा

Karnavati 24 News

ધરમપુરના બિલપુડી ખાતે વનસેવા મહાવિદ્યાલય ખાતે નાણાંમંત્રીશ્રી કનુભાઈ દેસાઈએ નવા ઓરડાઓનું લોકાર્પણ અને ભૂમિપૂજન કર્યુ

Admin

લુલા દા સિલ્વા ત્રીજી વાર બન્યા બ્રાઝિલના રાષ્ટ્રપતિ, કહ્યું- ફાસીવાદના પ્રેમીઓ વિરુદ્ધ મળ્યો જનાદેશ

Admin

बलात्कारियों को जेल से रिहा करवाने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती: लखीमपुर की घटना पर राहुल गांधी

Karnavati 24 News

Amit Shah Odisha Visit: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- ओडिशा के आ गए हैं अच्छे दिन, राज्य का मैं उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं

Karnavati 24 News