Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

बालों में डेंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये चमत्कारी उपाय

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का सही तरीके से ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। खानपान भी सही तरीके से नहीं होता। इस वजह से बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याएं आ सकती है। उनमें से एक समस्या डैंड्रफ की भी है। डैंड्रफ की समस्या की वजह से आप गहरे रंग के कपड़े नहीं पहन सकते। कभी-कभी आपको शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। कुछ लोग डैंड्रफ की तरफ ध्यान नहीं देते। लेकिन अगर यह ज्यादा बढ़ जाए तो मुश्किलें पैदा कर सकता है। डैंड्रफ की वजह से बाल भी टूटने लगते हैं। इसके अलावा बालों से जुड़ी और भी समस्याएं हो सकती है। आज हम आपके लिए कुछ नुस्खे लेकर आए हैं। जिनसे आप डैंड्रफ को दूर कर सकते हैं।       डैंड्रफ को दूर करने के लिए नींबू बहुत ही उपयोगी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल में एक नींबू को अच्छे से नीचोड लीजिए। अब इस मिश्रण से अपने बालों की स्कैल्प पर अच्छे तरीके से मसाज कीजिए। आधे घंटे बाद बालों को धो लीजिए। इस उपाय को हफ्ते में दो बार करना चाहिए। आप दहीं के इस्तेमाल से भी डैंड्रफ को दूर कर सकते हैं। दही के इस्तेमाल से बालों के टेक्सचर में भी सुधार होता है। डैंड्रफ को दूर करने के लिए थोड़ी सी नीम और तुलसी की पत्तियां ले लें। अब इन पत्तियों को पानी में उबालें। जब पानी आधा हो जाए तब गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण से अपने बालों को धोएं। इस उपाय को थोड़े समय करने के बाद आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

रोज मेकअप करना आपकी सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

Karnavati 24 News

चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए घर पर ही इन उपायों को आजमाएं

अगर आप भी कील और मुंहासों से परेशान हैं तो इन नेचुरल उपायों को अपनाएं

Admin

आयकर विभाग भर्ती 2022 निरीक्षक और कर सहायक के 05 पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Karnavati 24 News

अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान है तो घर पर ही इन उपायों को अपनाएं

Admin

सर्दियों में रोजाना करें लहसुन का सेवन, इससे मिलेंगे अनेक चमत्कारी फायदे

Admin