Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

बनासकांठा में नकली नोट की फैक्ट्री पकड़ाई: 40 लाख के नोटों के साथ 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 16 मामले दर्ज हैं

डीसा1 घंटे पहले

कॉपी लिंकआरोपियों के पास से 40 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट और उन्हें बनाने के कई उपकरण जब्त किए हैं। - Dainik Bhaskar

आरोपियों के पास से 40 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट और उन्हें बनाने के कई उपकरण जब्त किए हैं।

गुजरात में बनासकांठा पुलिस ने डीसा तालुका के महादेविया गांव में नकली भारतीय नोट बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी है। गुरुवार देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट और उन्हें बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।

बनासकांठा पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) को विशेष सूचना मिली थी कि महादेविया गांव में नकली नोट बनाए जा रहे हैं। इसके आधार पर एलसीबी की टीम ने बीती देर रात गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से ₹40 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए।

फैक्ट्री की पांच तस्वीरें…

मुख्य आरोपी रायमल सिंह फरार बनासकांठा के एसपी प्रशांत सुम्बे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि मामले के मुख्य मास्टरमाइंड संजय सोनी और कौशिक श्रीमाली नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी रायमल सिंह फरार है।

पुलिस के अनुसार, रायमल सिंह और संजय सोनी दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। रायमल सिंह पर जबरन वसूली और धोखाधड़ी समेत 16 मामले दर्ज हैं और हाल ही में उसे हिरासत से रिहा किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

मासूम : बोमन ईरानी अपने ओटीटी डेब्यू, 17 जून को रिलीज होने वाली वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं

Karnavati 24 News

‘भूत का साया’ क्या था, शिल्पी-शरत को क्यों बरी किया: आसाराम की सजा बरकरार, 16 सवालों से जानिए हाईकोर्ट का फैसला – Jodhpur News

Gujarat Desk

सीवर में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत: सूरत नगर पालिका की लापरवाही, सड़क पर बिना ढक्कन का सीवर था – Gujarat News

Gujarat Desk

बीजेपी महासचिव अरुण सिंह का इंटरव्यू: राजस्थान के सीएम का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा; हिमाचल में जयराम के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव

Karnavati 24 News

धंधुका के पास बड़ा हादसा टला: श्रद्धालुओं की कार 3 बार पलटी, सभी 9 लोगों में 4 को आईं मामूली चोटें – Gujarat News

Gujarat Desk

लता मंगेशकर हुई कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती

Karnavati 24 News