Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

फरीदाबाद में मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर ठगे 2 करोड़: गुजरात से एक गिरफ्तार, ठगों को मुहैया करवाता था बैंक खाते – Faridabad News

गुजरात से गिरफ्तार ठगी में शामिल आरोपी

फरीदाबाद में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो ठगों को बैंक खाते मुहैया कराता था। आरोपियों ने मुंबई पुलिस का फर्जी अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर 2.23 करोड़ की ठगी की थी।

.

साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-29 के रहने वाले एक कारोबारी ने पुलिस को बताया कि 26 जून को उसके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारा नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में है।

जिसके बाद आरोपी ने उससे बैंक खाते की स्टेटमेंट मांग ली। 28 जून को उसका फिर से कॉल आया और कहा कि आपके खाते से अवैध पैसों का लेन-देन हुआ है। ठगों ने मामले को रफा-दफा करने के 1.30 करोड़ रूपए की मांग की।

जिसके बाद पीड़ित ने ठगों द्वारा बताए गए आरोपियों के खाते में पैसे भेज दिए। पैसे देने के बाद भी ठग उसको लगातार गिरफ्तारी का डर दिखाते रहे और उससे 2.23. करोड़ रूपए ठग लिए।

5 दिन के रिमांड पर आरोपी

साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए गुजरात के जिला बनासकांडा की सरगम सोसाइटी, शिवनगर रोड, दीसा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विजय कुमार अमरूत लाल ठक्कर (38) है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ठगों को खाता मुहैया कराने का काम करता है। उसने चमन लाल का खाता ठगों को दिया था। जिसमें ठगी के 39 लाख रूपए आए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

संबंधित पोस्ट

यूपी की बड़ी खबर LIVE: नोएडा में 7 लोगों को कार ने रौंदा, बाइक और आइसक्रीम की गाड़ी को टक्कर मारी; एक की मौत

Karnavati 24 News

પૂર્વ પાક પીએમ ઈમરાન ખાનની ધરપકડ, સુરક્ષા કર્મચારીઓ તેમને કોર્ટમાંથી લઈ ગયા; સમર્થકોનો હોબાળો

Admin

लता मंगेशकर का परिवार पूरा करेगा अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, सिंगर बनाना चाहती हैं इंडस्ट्री के लोगों के लिए ओल्ड एज होम

Karnavati 24 News

श्रीलंका में आर्थिक संकट LIVE: भारत ने दूसरी बार श्रीलंका भेजा 76 हजार टन डीजल-पेट्रोल, जरूरी दवाओं की खेप भी पहुंची

Karnavati 24 News

अनएकेडेमी की सफलता की कहानी: कैसे एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म बना भारत का नंबर 1 शिक्षा पोर्टल

Karnavati 24 News

 Amazon App पर घर बैठे 15 हज़ार रुपये जीतने का मौका, यहां जाने कैसे?

Karnavati 24 News