Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

प्रयागराज : सीएम योगी की जनसभा के साथ ही आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को प्रयागराज के लूकरगंज इलाके में  चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम योगी का आज सुबह दस बजे प्रयागराज आने का कार्यक्रम है। गौरतलब है की आज मंगलवार को ही निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन भी है। आज शाम छह बजे के बाद से चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा। निकाय चुनाव के  पहले चरण का मतदान चार मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। नियमो के अनुसार मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले यानी की आज दो मई को शाम छह बजे तक ही प्रचार किया जा सकता है।

जहाँ एक तरफ आज शाम छह बजे से चुनावी शोर ख़तम हो जाएगा वहीँ दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से चुनाव की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों के उपस्थिति में ईवीएम मशीन का परिक्षण किया गया है। इसके साथ ही पोलिंग पार्टिया कल बुधवार के दिन केपी मैदान से रवाना हो जाएंगे। इसको लेकर भी प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कल सोमवार के दिन अफसरों ने केपी मैदान पहुंचकर वहां निरिक्षण कर तैयारियों का मुहायना किया। निरिक्षण के दौरान केपी मैदान में  प्रेक्षक आलोक कुमार, डीएम संजय कुमार खत्री, सीडीओ गौरव कुमार, एसडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह आदि मौजूद रहे। चुनाव तैयारियों के विषय में जानकारी देते हुए डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा की ‘नगर निगम में ईवीएम तथा पंचायतों में बैलेट पेपर से वोट पड़ेंगे। ईवीएम तैयार कर लिए गए हैं। बुधवार को केपी मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मंगलवार को गाड़ियां भी आ जाएंगी। चुनावी प्रक्रिया से संबंधित सभी स्थलों का निरीक्षण किया गया। पूरी तैयारी है।’

संबंधित पोस्ट

सी एम धामी से जुड़ा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का यह चर्चित जुमला फिर छाया सोशल मीडिया पर

Admin

આંધ્રપ્રદેશ સરકારનો મોટો નિર્ણય, રસ્તાઓ પર રેલી અને જાહેર સભાઓ કરવા પર પ્રતિબંધ

Admin

एकता के लिए बेहद खतरनाक है राहुल गांधी; विदेशी ‘पप्पू’ को नहीं जानते: किरण रिजिजू

Karnavati 24 News

दिल्ली में मास्क पहनना जरूरी, कोरोना प्रोटोकॉल न मानने पर 500 रुपये जुर्माना

Karnavati 24 News

‘वैश्विक विभाजन के समय…’: जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी

Admin

यूपी के मुख्यमंत्री योगी की राह पर सीएम पुष्कर सिंह धामी।

Admin