Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द गिरावट की संभावना, टैक्स कम करने पर विचार

नई दिल्ली: देश की आम जनता को पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर एक बार फिर से राहत मिलने की संभावना है. भारत सरकार ईंधन पर लगने वाले टैक्स को कम करने की तैयारी कर रही है. अगर ऐसा होता है तो मई 2022 के बाद पहली बार टैक्स में कटौती से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी.

सूत्रों के मुताबिक, महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार ईंधन पर टैक्स घटा सकती है. हालांकि इस पर फैसला फरवरी के महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद ही लिया जाएगा.

गौरतलब है कि दिसंबर में भारत की खुदरा महंगाई दर 5.72 फीसदी थी. जो जनवरी में बढ़कर 6.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य से काफी अधिक है.

जानकारों के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति के ऊंचे बने रहने की संभावना है. दूध, मक्का, खाद्य तेल सहित चीजों में जारी मूल्य वृद्धि के चलते महंगाई बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इसीलिए सरकार मक्का गेंहू जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने पर विचार कर रही है.

हालांकि, वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक की ओर से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटी और स्थिर हुई है. दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये, डीजल की कीमत 89.62 रुपये है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये है. कच्चे तेल की कीमत में जारी गिरावट के बाद भी सरकार कीमतों में गिरावट नहीं कर रही है जिसकी वजह से आम लोग परेशान हैं.

संबंधित पोस्ट

सेंसेक्स 123 अंकों की गिरावट के साथ 59556 पर खुला

Admin

मुंबई के जियो वर्ल्ड मॉल में है भारत का पहला एप्पल स्टोर, डिजाइन है बेहद खास

Admin

માઈક્રોસોફ્ટનો મોટો નિર્ણય, હવે કંપની નહીં બનાવે પોતાનું માઉસ, કીબોર્ડ અને વેબકેમ

अप्रैल से जनवरी के बीच कृषि निर्यात में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

Karnavati 24 News

तेजी पर लगा ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

Admin

જાણી લેજો / 10 વર્ષ જૂનું Aadhaar Card થઈ ગયું છે ઈનવેલિડ! જાણો અપડેટ કરવાની રીત

Admin