Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले-आरएसएस मोहन भागवत का हो रहा हृदय परिवर्तन

जबलपुर।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की दिल्ली में मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात पर मध्यप्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ये राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है कि RSS प्रमुख का हृदय परिवर्तन हो रहा है। उन्हें मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिलने जाना पड़ रहा है। अब RSS के लोगों को भी मुस्लिम भाइयों से जाकर मिलना चाहिए। दिग्गी के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों से बैर नहीं और आतंकियों की खैर नहीं। हम किसी धर्म के विरोधी नहीं हैं।दोनों ही नेता शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे। दिग्विजय सिंह यहां से शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तेरहवीं में शामिल होने नरसिंहपुर गए। इसी दौरान उन्होंने जबलपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जो निर्णय लेगा, मैं वैसा ही करूंगा। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, आदिवासी और वंचित वर्गों की बात रखने में मैं बिल्कुल भी समझौता नहीं करता। वहीं, ऐसे संगठन जो धार्मिक उन्माद और नफरत फैलाते हैं, उनकी खिलाफत करने में भी समझौता नहीं करता।दिग्विजय सिंह ने दिल्ली के इमाम द्वारा संघ प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रऋषि, राष्ट्रपिता कहने पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसके दबाव के चलते इमाम ने यह कहा है। वैसे, RSS हमेशा मुसलमानों के लिए दुष्प्रचार करती रही है कि मुसलमान अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक हो जाएंगे, जबकि ऐसा नहीं है।

संबंधित पोस्ट

लद्दाख में फिर चीन: एलओसी से सटे हॉट स्प्रिंग में लगे 3 मोबाइल टावर, भारतीय क्षेत्र में निगरानी का खतरा

Karnavati 24 News

जम्मू-कश्मीर सुरंग हादसा: रामबन में मलबे में फंसे 9 मजदूरों की तलाश अब भी जारी

Karnavati 24 News

10वीं, 12वीं के लिए निकली वैकेंसी , भारतीय सेना में आवेदन प्रक्रिया शुरू

Karnavati 24 News

કર્ણાટકમાં PM મોદીની સુરક્ષામાં ચૂક, રોડ શો દરમિયાન ગાડી પાસે પહોંચ્યો યુવક

Admin

बंगाल हिंसा पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष: जहां हिंसा हुई, वहां सभी मुसलमान रहते हैं; ममता से जुड़े चिकन विक्रेता 10 साल में बन गए करोड़पति

Karnavati 24 News

दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत, PM ने जताया दुख

Karnavati 24 News