Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

पुलिस से बचने घरों के बीच पुल बना रखा था: मनपा के नोटिस का भी नहीं दिया जबाव, पुलिस की मौजूदगी में पुल तोड़ा गया – Gujarat News

एक मकान से दूसरे मकान में भागने के लिए लोहे के पुल का निर्माण करवाया था।

शहर के कुख्यात अपराधी आरिफ मींड़ी, जो सात गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल है, ने अपनी गली में दो मकानों को जोड़ने के लिए अवैध लोहे का पुल बना लिया था। इन पुल को सूरत महानगरपालिका और पुलिस ने मिलकर तोड़ दिया है। यह पुल एक मकान से दूसरे मकान तक जाने के

.

लोहे की ग्रिल से बना रखा था पुल सूरत के अठवा इलाके में कुख्यात आरिफ शेख उर्फ आरिफ मींड़ी का घर है। आरिफ पर गुजरात नियंत्रण अधिनियम (गुजसीटोक) के तहत भी मामले दर्ज हैं। उसकी गली में दो मकान है, जिनके बीच आने-जाने के लिए उसने टेरेस से दूसरे मकान तक लोहे का पुल बना दिया था, जो सड़क के ऊपर से गुजरता था। इस मामले में सूरत महानगरपालिका ने उसे नोटिस जारी किया था, लेकिन उसने नोटिस को नजरअंदाज कर लोहे की ग्रिल से बना पुल नहीं हटाया गया।

पुलिस से बचने बना रखा था पुल नोटिस देने के बाद भी जब आरिफ ने पुल नहीं हटाया तो सूरत महानगरपालिका ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर इसे तोड़ने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरिफ ने पुलिस रेड के दौरान एक मकान से दूसरे मकान में भागने के लिए इस लोहे के पुल का निर्माण करवाया था। गौरतलब है कि आरिफ और उसकी गैंग के कई सदस्यों पर गुजसीटोक के तहत मामले दर्ज हैं, हालांकि फिलहाल आरिफ जमानत पर बाहर है।

संबंधित पोस्ट

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने जीता गोल्डन फिल्म अवॉर्ड, विवेक अग्निहोत्री ने ट्रॉफी के साथ शेयर की तस्वीर

Admin

मुझे मिलती थी रेप और जान से मारने की धमकी, इतना कहते ही रोने लगी एक्ट्रेस

Karnavati 24 News

बैंकॉक की पहली फ्लाइट में 15-लीटर शराब पी गए यात्री: सूरत से बैंकॉक की पहली फ्लाइट 20 दिसंबर से शुरू हुई,प्लेन में 175 यात्री थे सवार – Gujarat News

Gujarat Desk

द्वारका के 21 द्वीपों पर 28 जुलाई तक प्रवेश वर्जित: नई व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला, प्रांतीय अधिकारी की अनुमति लेनी होगी – Gujarat News

Gujarat Desk

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अहमदाबाद में प्रदर्शन: हिंदू संगठनों, संत समिति और बीजेपी ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला, चिन्मयदास की रिहाई की मांग – Gujarat News

Gujarat Desk

यूक्रेन के पर कभी भी हमला कर सकता है रूस, विस्फोटकों की गड़गड़ाहट शुरू, बाइडेन करेंगे पुतिन से बात

Karnavati 24 News