Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में इस खास चूर्ण का सेवन जरूर करें

अक्सर हमें बॉडी में पेन हो जाता है। कभी-कभी ज्यादा थकान की वजह से भी हमें पीठ दर्द या फिर कमर दर्द हो जाता है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द की समस्या भी रहती है। इन सब समस्याओं के लिए हम अलग-अलग उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी हमें इससे ज्यादा राहत नहीं मिलती। अगर आपको भी इस तरह का दर्द अक्सर रहता है तो इसके लिए आप देसी नुस्खे अपना सकते हैं। इस तरह के दर्द को दूर करने के लिए आप एक खास प्रकार के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। अगर आप रोजाना इस तरह के चूर्ण का सेवन करते हैं तो इससे पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं दूर होती है। आईये इसके बारे में जानते हैं।
इस खास चूर्ण को बनाने के लिए मेथी दाना, सोंठ और हल्दी लेनी है। सारी चीजों को बराबर मात्रा में लेकर उसे क्रश करके एक अच्छा सा मिश्रण बना लें। अब इस चूर्ण का सेवन रोजाना दो बार करना चाहिए। रोजाना खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ एक-एक चम्मच इस चूर्ण का सेवन करें। इससे कमर दर्द की समस्या दूर होती है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द और पीठ दर्द जैसी समस्याएं भी दूर रहती है। खास करके विंटर सीजन में इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट में इस चूर्ण को शामिल करना चाहिए। इस चूर्ण के सेवन से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

घर पर आप भी कर सकते हैं पार्लर जेसा पेडीक्योर, अपनाएं आसान स्टेप्स

Admin

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Admin

अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान है तो घर पर ही इन उपायों को अपनाएं

Admin

બેબી કેર ટિપ્સ: ઉનાળાની ઋતુમાં બાળકોના આહારમાં આ ફળોનો સમાવેશ કરો, શરીરની ઉર્જા વધારવામાં મદદ કરશે!

Karnavati 24 News

धूप से घर आते ही चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, फिर देखें इसका कमाल

Karnavati 24 News

Relationship Tips: इन बातों से समझे, कहीं आपका रिश्ता टूटने वाला तो नहीं है?

Karnavati 24 News